RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज, आरा में ‘पिच डेक प्रिपरेशन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई। जगजीवन कॉलेज, आरा के स्टार्टअप सेल एवं उद्योग विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ‘पिच डेक प्रिपरेशन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. आभा सिंह ने की।कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
प्राचार्य प्रो. डॉ. आभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को स्टार्टअप की अवधारणा, उद्यमिता तथा निवेशकों के समक्ष अपने नवाचार एवं व्यावसायिक विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की कला से परिचित कराना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नवाचार और स्वरोजगार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। मुख्य वक्ता प्रदीप कुमार ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से सामान्य त्रुटियों तथा निवेशकों के समक्ष प्रभावशाली ढंग से विचार रखने की तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी।जिला उद्योग केंद्र, भोजपुर की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीति कुमारी ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की मूलभूत अवधारणा, सरकारी योजनाओं तथा निवेशकों के समक्ष प्रभावी प्रस्तुतीकरण की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं को नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।संचालन एवं धन्यवाद कॉलेज, के स्टार्टअप सेल एवं जिला स्टार्टअप समन्वयक दिव्येन्दु शेखर ने किया।

Related posts

भोपाल में “अंतिम समय का सच” उपन्यास का लोकार्पण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 फरवरी 25

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मतदान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र पर बनेगा वोटर फेसिलिटेशन सेन्टर:जिलाधिकारी

rktvnews

बिहार:केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है, आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी को बधाई:मुख्यमंत्री

rktvnews

सांसद विजय कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर :पदग्रहण समारोह में बोली डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग बड़े और जनोपयोगी कार्य हो!

rktvnews

Leave a Comment