RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आर्यिका रत्न चंदा माँ श्री की 50वीं पुण्यतिथि एवं श्री जैन बाला विश्राम विद्यालय का 105वां वार्षिकोत्सव संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई।धनुपरा स्थित श्री जैन बाला विश्राम बालिका मध्य एवं उच्च +2 विद्यालय में विद्यालय की संस्थापिका आर्यिका रत्न चंदा माँ श्री की 50वीं पुण्यतिथि एवं विद्यालय का 105वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर मानवेंद्र कुमार राय ने की, जबकि मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. नाजिश अली, रोटरी क्लब ऑफ आरा के अध्यक्ष कृष्ण माधव अग्रवाल तथा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार उपस्थित रहे। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने कहा कि आर्यिका रत्न चंदा माँ श्री का सपना था कि प्रत्येक बेटी शिक्षित बने और विद्यालय आज उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। संचालिका ब्रह्मचारिणी सुलोचना जैन एवं प्रभारी प्राचार्या डॉ. माया गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सचिव प्रशांत कुमार जैन संयुक्त सचिव विभोर जैन, व्यवस्थापक गुलाबचंद जैन, संयोजक मोनू कुमार जैन एवं प्रधानाध्यापक ज्ञानचंद जैन सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related posts

बिहार: भोजपुर: तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव में शामिल होना सौभाग्य की बात : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीअर स्वामी

rktvnews

भोजपुर:काठमांडू में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में डाक कर्मियों ने गाड़ा जीत का झंडा,हासिल किया स्वर्ण पदक!डाक अधीक्षक ने किया सम्मानित।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान” शिक्षक के बगैर चरित्र निर्माण और संस्कार की कल्पना करना भी बेमानी है: डॉ जितेंद्र शुक्ला

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जून 26

rktvnews

Leave a Comment