RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं की निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी आवश्यक :उप निर्वाचन पदाधिकारी

महाराजा कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई। निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को महाराजा कॉलेज, आरा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा), अवर निर्वाचन पदाधिकारी, आरा सदर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने निर्वाचन साक्षरता क्लब की भूमिका, उद्देश्य एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं की निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार के निर्देशानुसार जिले के सभी 10+2 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों को सक्रिय एवं पुनर्जीवित किया जाएगा। प्रत्येक संस्थान में क्लब के सफल संचालन के लिए एक शिक्षक/प्राध्यापक को समन्वयक तथा कैंपस एंबेसेडर की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा), अवर निर्वाचन पदाधिकारी आरा सदर, डीपीओ नमामि गंगे अमित कुमार, महाराजा कॉलेज के प्राचार्य, जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

सन नियो ने दिल को छू लेने वाले गिफ्ट हैंपर के साथ मनाई दिवाली और छठ पूजा, इस त्योहारी मौसम में परिवारों को करीब लाने का किया प्रयास।

rktvnews

भोजपुर:माई बहन मान योजना”नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : संजय कुमार तिवारी

rktvnews

चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें, कठिनाई का डटकर मुकाबला करें, सफलता कदम चूमेगी : राष्ट्रपति

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने टपुतली-बहरोड के राजनौता में एमडीआर रोड का किया शिलान्यास।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से किसान क्रेडिट कार्ड घर-घर अभियान, किसान ऋण पोर्टल और विंड्स मैनुअल का शुभारंभ किया।

rktvnews

अलीगढ़:दिनकर सांस्कृतिक बोध एवं राष्ट्रीय चेतना के महान कवि हैं : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment