RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन से संबंधित दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)06 अक्टूबर।घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के मद्देनजर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांति बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, अतः सभी राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को किसी भी सभा, जुलूस या रैली के आयोजन से पूर्व अनुमति अनिवार्य है। पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाने से पूर्व भवन स्वामी की लिखित अनुमति लें। प्रचार वाहनों के लिए अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। सोशल मीडिया पर प्रचार सामग्री के लिए प्रमाणित अकाउंट का उपयोग करें तथा एमसीएमसी कोषांग से पूर्व प्रमाणीकरण उपरांत प्रसारित करें। उन्होने अपील किया कि धर्म, जाति, भाषा या समुदाय के आधार पर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कोई भी राजनीतिक दल नहीं करें। सरकारी भवनों, कार्यालय परिसरों या सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति पोस्टर/बैनर नहीं लगाएं। मतदाताओं को धन, उपहार, शराब या किसी अन्य वस्तु का वितरण पूर्णतः वर्जित है। राजनीतिक दलों की ओर से सरकारी मशीनरी, वाहन या कर्मचारी का किसी भी रूप में चुनावी कार्य में उपयोग नहीं किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार या दल के खिलाफ अपमानजनक या भड़काऊ वक्तव्य देने से बचें । आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की निगरानी गठित कोषांग और उड़नदस्ता आदि के माध्यम से की जाएगी ।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल पर रैली समय सीमा उल्लंघन का मामला दर्ज।

rktvnews

दिल्ली पुलिस को बताये बिना युवा जोड़े को हिरासत में लेना महंगा पड़ा उत्तर प्रदेश पुलिस को।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में चित्रकला,पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिले को दी 580 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 62 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) का राष्ट्रव्यापी आंदोलन।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने किया ई-पुस्तकालय का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment