RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर:केसठ प्रखण्ड अंतर्गत रामपुर में जन संवाद कार्यक्रम।

बक्सर /बिहार 18 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में केसठ प्रखण्ड अंतर्गत रामपुर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में सरकार के द्वारा चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में ग्रामीण जनता को विस्तार से बताया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के द्वारा अपना विचारों/अनुभव को जिला पदाधिकारी के समक्ष साझा किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न विषयों पर उठाए गए मुद्दों पर संबंधित पदाधिकारी को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं में लाभुकों को स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र दिया गया। जिनके नाम निम्नवत है:- मातृ वंदना योजना अंतर्गत वंदना कुमारी को 2000 रुपया का डमी चेक, कुशल युवा प्रोग्राम अंतर्गत मधु कुमारी, राजनाथ कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अंतर्गत संजय कुमार, प्रदीप कुमार एवं राम अयोध्या पासवान लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
केसठ प्रखण्ड अंतर्गत रामपुर में जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर कुल 18 आवेदन/सुझाव प्राप्त हुए। जिसे अग्रेतर कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया है।
जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ आम जनों को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही थी।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने बांका जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

बिहार:पटना : चित्रगुप्त पूजा के मद्देनजर बैठक आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 के उपलक्ष्य में आयोजित ‘संत सम्मेलन-2023’ को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जनवरी 25

rktvnews

जेआईआईएफ के छठे स्थापना दिवस पर केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर स्टार्टअप्स और उद्यमियों से जुड़े।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल ने राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों संग की बैठक, “वन यूनिवर्सिटी, वन रिसर्च” के अंतर्गत किए जा रहे शोध कार्यों सहित विभिन्न विषयों पर की चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment