
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 जुलाई। भोजपुर जिला की करनामेपुर पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ भीमपट्टी काली मंदिर के पास सड़क पर से एक युवक शिवम कुमार मिश्रा (26 वर्ष) को 2.07 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ दबोच लिया। पुलिस ने शिवम कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने उसके पास से 2.07 ग्राम गांजा और सफेद रंग का पैशन प्रो मोटरसाइकिल जप्त कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 68/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिवम कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली गाँव का रहने वाला बताया जाता है। 
