RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व विधायक स्व रामजी प्र सिंह की पुण्य तिथि 29 जुलाई को,भोजपूरी को संविधान की सूची में जोड़ने हेतु चलेगा अभियान : डा शशि कुमार सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जुलाई।12 जुलाई को आरा क्लब में शाहाबाद सिविल सोसाइटी की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक डॉ. शशि कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में शाहाबाद की महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं समाजसेवियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनकी जयंती एवं पुण्य तिथियां शाहाबाद सिविल सोसाइटी के तत्वावधान में नियमित रूप से आयोजित करने पर निर्णय हुआ।बैठक में 29 जुलाई को शाहाबाद के गौरव, स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा।सोसाइटी की वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व प्राचार्या प्रो कमल कुमारी ने डॉ. शशि कुमार सिंह को सोसाइटी का अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित एवं घोषित किया गया। बैठक में भोजपुरी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं संवैधानिक मान्यता के प्रश्न पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया और भोजपुरी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।इससे संबंधित दुर्लभ पांडुलिपियों, लोक साहित्य, लोकगीत, लोककथाओं, शोध सामग्री, ऐतिहासिक दस्तावेजों तथा अन्य महत्वपूर्ण साहित्य का व्यवस्थित संग्रह किया जाएगा। सोसाइटी का संविधान (बायलॉज) तैयार किया जाएगा, जिससे संस्था की कार्यप्रणाली अधिक लोकतांत्रिक, पारदर्शी एवं प्रभावी बन सके।अंत में डा शशि कुमार सिंह ने सबका आभार व्यक्त करते हुए शाहाबाद की गौरवशाली विरासत का संरक्षण करते हुए नई पीढ़ी को अपने इतिहास एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. शशि कुमार सिंह, प्रो. कमल कुमारी, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. शशिकांत तिवारी, डॉ. निर्मल कुमार सिंह (पूर्व प्राचार्य), डॉ. योगेंद्र सिंह, कृष्ण बिहारी सिन्हा, डॉ. कंचन प्रभा सिंह, डॉ. रेनू मिश्रा, डॉ. विमल कुमार सिंह, नारायण प्रसाद सिंह, अब्बास खान, सरजीत कुमार सिंह, कन्हैया प्रसाद सिंह, राजेंद्र कुमार दुबे, गुंजन कुमार, शाहिद सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विश्व बाल दिवस 2023 के अवसर पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों ने किया संवाद ।

rktvnews

इस सप्‍ताह श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाने वाला चंद्रयान-3, भारत को चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगा- डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भूकंप त्रासदी के बीच म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की।

rktvnews

भोजपुर: वोट मारअ ठकाठक भाजपा भागी फटाफट : तेजस्वी

rktvnews

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:शिवदुलारी सेवा संस्थान के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया जा रहा भूकंप सुरक्षा के प्रति जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment