RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

118 पीस शराब के साथ धंधेबाज गया जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 23 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुरओपी पुलिस ने एक बाइक सवार शराब धंधेबाज को 180 एम एल के 118 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब 8 पीएम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मांगतपुर पेट्रोल पम्प के आगे पक्की सड़क पर एक बाइक सवार शराब धंधेबाज शैलेंद्र तिवारी उर्फ नागा तिवारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया। शैलेंद्र तिवारी अपने शरीर में पेट और छाती के चारों तरफ 118 पीस फ्रूटीनुमा 8 पीएम अंग्रेजी शराब को बांधे हुए था और ऊपर से टी-शर्ट पहने हुए था।

गिरफ्तार शराब धंधेबाज और जप्त शराब के साथ करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार

वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के जवहीं से शराब लेकर आ रहा था। उसके साथ दो बाइक पर चार लाइनर थे जो पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए। शैलेंद्र तिवारी (25 वर्ष) बक्सर जिला के नैनिजोर थाना क्षेत्र के छोटकी नैनिजोर के बृजभूषण तिवारी का पुत्र बताया जाता है। इस संबंध में पुलिस ने बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत कांड संख्या 381/23 दिनांक 23/8/23 दर्ज कर शैलेंद्र तिवारी को जेल भेज दिया। पुलिस ने उक्त शराब और बाइक को जप्त कर लिया है।

Related posts

इंदौर:सनम के साथ हाउस ऑफ़ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम ने इंदौर को दी संगीत और दोस्ती से भरी एक यादगार रात।

rktvnews

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

एस०डी०आर०एफ० की टीम के द्वारा आम लोगों एवं छात्र-छात्राओं को बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनजर मॉक ड्रिल अभ्यास कराया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर किसानों को श्रद्धांजलि: भारत का आधार बताया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आगाह किया कि कुछ राष्ट्रविरोधी लोग साजिशन नैरेटिव चला रहे हैं कि भारत में भी पड़ोसी देश जैसा घटनाक्रम दोहराया जायेगा।

rktvnews

गुरुवार की संगीत सभा में शास्त्रीयता की अनुगूंज।

rktvnews

Leave a Comment