RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री ने किया बखोरापुर काली मंदिर में दर्शन, चुनावी तैयारी हेतु भाजपा मंडलो की बैठकों में हुए शामिल।

बड़हरा विधायक, जिलाध्यक्ष सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी हुए शामिल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अक्टूबर ।उतरप्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उतरप्रदेश स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा द्वारा भोजपुर जिला का प्रभारी बनाया गया है। वे लगातार जिले मे चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकताओं के साथ बैठक कर रहे है।
शनिवार को उतरप्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया।सबसे पहले उन्होने बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,बड़हरा विधाधसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,ज्योति कुशवाहा,जिला महामंत्री स़तोष चंद्रवंशी,विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय,उज्जवल सिंह,संतोष संटु आदि के साथ माँ काली का दर्शन किया एवं विधिवत पूजन किया।
बखोरापुर माता काली का दर्शन करने के बाद बखोरापुर में बड़हरा मंडल,बबुरा में बबुरा मंडल और कायमनगर में कोईलवर उतरी मंडल के सांगठनिक बैठको मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी बैठको मे विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की उपस्थिति रही। मंडल पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु उचित निर्देश दिया गया एवं बूथ मजबुती पर विशेष बल दिया गया। केन्द्र एवं बिहार सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं लाभार्थियों से संपर्क करने की बात मंत्री द्वारा कही गई। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बड़हरा विधानसभा का चुनाव मजबुती से लड़ने एवं सभी वर्गों के बीच एनडीए सरकार की उपलब्धियो के प्रति जागरूक करने एवं विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से सजग रहने की बात कही। वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने भोजपुर जिला के बड़हरा विधानसभा सहित सभी सात सीटो पर एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने की बात कही।
बैठको में बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,बड़हरा विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय,बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद,कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, मंडल प्रभारी शैलेश सिंह गुड्डू, रामाकांत सिंह,रंजीत गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिह संटु,उज्वल सिंह,पप्पु सिंह,संदीप सिंह सहित मंडल पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष,पंचायत प्रभारी,बूथ अध्यक्ष एवं मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

भोपाल:भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं लघु उद्योग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में DMFT और ABF की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

तलाक की भेंट चढ़ते ‘तेरे मेरे सपने’।

rktvnews

भोजपुर:महिलाओं के लिए शहर में पिंक टॉयलेट का होगा निर्माण : इंदू देवी

rktvnews

भारत कुमार को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि: मनोज कुमार – एक युग, एक विचार, एक भावना।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment