RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका जिला अंतर्गत चौकीदार नियुक्ति परीक्षा संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)05 अक्टूबर।आज दुमका जिला अंतर्गत चौकीदार नियुक्ति परीक्षा -2025, 18 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया l
चौकीदार नियुक्ति हेतु आयोजित परीक्षा के कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन हेतु उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा की समुचित व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों से परीक्षा संचालन की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित करें l
सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सुचारु रूप से एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी (Answer Key) जिला दुमका की आधिकारिक वेबसाइट dumka.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। उत्तर कुंजी से संबंधित यदि किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति या शिकायत हो तो वह उसे 6 अक्टूबर 2025 की संध्या 5:00 बजे तक जिला सामान्य शाखा, दुमका को भेज सकते हैं।

Related posts

नवरात्र के नौंवे दिन माॅं सिद्धिदात्री की होती है आराधना।

rktvnews

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ग्रेटर नोएडा में भारत में पहली बार आयोजित की जा रही एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:अनुकम्पा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार एनडीआरएफ ने आपदा से बचाव के लिए बताए गुर।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित बनो, यदि आप शिक्षित रहेंगे, तो अपने कर्तव्यों से कभी विचलित नहीं होंगे: योगी आदित्यनाथ

rktvnews

भोजपुर:बी एस एस कॉलेज बचरी में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment