RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:स्वच्छता ही सेवा 2025 : सामूहिक श्रमदान और पौधारोपण के साथ मनाया गया स्वच्छोत्सव।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)25 सितंबर।“एक दिन, एक घंटा, एक साथ- स्वच्छता श्रमदान”के संकल्प को साकार करते हुए आज पुराने समाहरणालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम बड़े उत्साह और सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला शिक्षा पदाधिकारी केसर रजा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह सहित अन्य जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
विशेष रूप से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से जुड़ी जलसहिया दीदियों ने भी सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भाग लिया और स्वच्छता श्रमदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक स्वच्छता श्रमदान किया। उपायुक्त एवं डीडीसी ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही बैलून उड़ाकर स्वच्छता अभियान की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ने का प्रतीकात्मक संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर स्वच्छता की शपथ भी ली।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि“स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली है। समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से ही हम एक स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल परिसर की सफाई करना था, बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना और यह संदेश देना भी था कि स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है।
आइए, हम सब एकजुट होकर स्वच्छ भारत मिशन को जन-आंदोलन का रूप दें और अपने आसपास को स्वच्छ रखने की पहल स्वयं से शुरू करें।

Related posts

भोजपुर:मो.रफी की पुण्यतिथि पर रात्रि तक चलता रहा संगीत गायन।

rktvnews

भोजपुर:बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में निबंध सह पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

आईएफएफआई, 54 में मोरक्को की फिल्म “फ़ेज़ समर’ 55” का एशियाई प्रीमियर हुआ।

rktvnews

भोजपुर:ऑटो में छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

rktvnews

अल्प संख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो के 78वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में राज्यपाल ने की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment