
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 नवंबर। गुरुवार को चरपोखरी प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय में नशा मुक्ति व संविधान दिवस पर निबंध शाह पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने कला के बारिकियों को खुबसूरती से खाकांकीत किया।प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने कहा कि इस तरह का कलात्मक आयोजन छात्राओं में साकारात्मक उर्जा का संचार करता है।पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रौशनी कुमारी, द्वितीय निशा कुमारी, तृतीय स्थान हासिल किया रागिनी कुमारी ने। निबंध प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम किरण कुमारी, सोनम कुमारी, सलोनी कुमारी ने हासिल किया। संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार,सुनित त्रिपाठी, मनोज कुमार,सुकेश कुमार ने बारी-बारी से सभा को संबोधित किया।छात्राओं द्वारा रचित चित्र में नशा मुक्ति विषय पर बड़ा ही सारगर्भित चित्र सृजित किया है।चित्रकार कला लेखक रौशन राय ने सभा संचालन क्रम में बोला कला संपूर्णता में बच्चों का मन मस्तिष्क विकसित करता है।छात्राओं ने चित्र के माध्यम से नशा मुक्ति पर ढेरों चित्र सृजित कर एक मजबूत संदेश दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन गणित शिक्षक सुकेश कुमार ने दिया। उपस्थित छात्राओं में निशा कुमारी, रागिनी कुमारी सुभांशु शर्मा ,मिना देवी आदि उपस्थित थे।
