RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राजभवन में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो के 78वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में राज्यपाल ने की शिरकत।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)06 जनवरी।राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विद्यालयों में गठित स्टैंडर्ड क्लब के विद्यार्थियों, भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान रुड़की, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान तथा औद्योगिक संस्थानों द्वारा अपने स्टॉल लगाए गए, जिनका राज्यपाल द्वारा निरीक्षण किया गया। राज्यपाल ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल्स के लिए बच्चों की सृजनात्मकता और नवाचार की सराहना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारतीय उत्पादों को ‘लोकल से ग्लोबल’ स्तर तक पहुंचाने के लिए उनकी गुणवत्ता और मानकों का उत्कृष्ट होना अत्यंत आवश्यक है, तभी हमारी वस्तुओं और उत्पादों की डिमांड होगी। उन्होंने कहा कि देश के औद्योगिक विकास व उपभोक्ता अधिकारों के क्षेत्र में भारतीय मानक ब्यूरो महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कि BIS, एआई और टेक्नोलॉजी का अधिकाधिक उपयोग कर मानकीकरण के क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि एआई की मदद से डेटा विश्लेषण, उत्पाद परीक्षण और प्रमाणन प्रक्रियाओं में अधिक सटीकता और पारदर्शिता लाई जा सकेगी। राज्यपाल ने बीआईएस के अधिकारियों, उद्यमियों और छात्रों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और कहा कि मानकों की गुणवत्ता में सुधार से भारत आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में और मजबूत होगा।

Related posts

विमान हादसा: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के गुजरात संयोजक बदरुद्दीन हलाली का निधन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

rktvnews

68 वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया 68 पंचायतों का भ्रमण व निरीक्षण।

rktvnews

ग्रिड-इंडिया ने मिनीरत्न कंपनी का दर्जा प्राप्‍त किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment