RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:ऑटो में छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 सितंबर।बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में सोमवार को बबूरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को दबोच लिया।थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि छपरा की ओर से एक ऑटो में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर फूहा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक ऑटो को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें बने तहखाने से करीब 100 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से शराब सहित ऑटो को जब्त कर लिया और तस्करी में शामिल राजापुर गांव निवासी सिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत जेल भेज दिया गया।शराबबंदी कानून को लागू कराने में पुलिस की तत्परता और सक्रियता का यह एक और उदाहरण है। अधिकारी ने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

पटना:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक ने किया मोकामा एवं बाढ़ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का भ्रमण।

rktvnews

बड़हरा विधानसभा के सेमरिया पड़रिया, सिन्हा और सोहरा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी गाड़ी।

rktvnews

बिहार:माँझी दलित हितैषी नहीं केवल दिखावा : राजेश निराला

rktvnews

केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सांझी संस्कृति को सहेजते हुए विकास के पथ पर अग्रसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:धूमधाम से मना विनायका इंटरनेशनल स्कूल का 14वाँ वार्षिकोत्सव समारोह।

rktvnews

Leave a Comment