RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:डी.के. कॉलेज, डुमराँव में 54 छात्र-छात्राओं का NCC के लिए हुआ चयन।

RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)04 सितंबर।डी.के. कॉलेज, डुमराँव में 03 सितम्बर को 54 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी) के लिये किया गया। यह चयन प्रक्रिया सुबेदार मेजर दुबराज साहु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। चयन के दौरान छात्र-छात्राओं को शारीरिक और मेडिकल परीक्षा से गुजरना पड़ा। इन दोनों परीक्षाओं में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं का लिखित परीक्षा लिया गया। चयनित छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उल्लास और उमंग की झलक साफ देखने को मिली। मौके पर मौजूद शिक्षक और अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये डॉ. अरबाब खान ने कहा कि वे सभी एन.सी.सी प्रशिक्षण का भरपूर लाभ ले और देश सेवा की भावना को मजबूत करें।
चयन प्रक्रिया में सुबेदार महेश प्रसाद, सी.एच.एम नवीन कुमार और सी.एफ.एन आलोक रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त पूर्व एन.सी.सी कैडेट भी चयन प्रक्रिया में शामिल रहे।

Related posts

भोजपुर : एसपी ने किया शाहपुर थाना का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: उपपंचायत के मुखिया पद के उपचुनाव हेतु तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा।

rktvnews

गिरीडीह:जनता दरबार में उप विकास आयुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद, कारवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:स्कूल रुआर 2026- Back to School Campaign

rktvnews

गिरीडीह:अवैध माईका भंडारण के विरुद्ध चला छापामारी अभियान।

rktvnews

पुण्यतिथि पर याद किए गये स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुखिया जनार्दन ओझा

rktvnews

Leave a Comment