RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पुण्यतिथि पर याद किए गये स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुखिया जनार्दन ओझा

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा) 10 जून।भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गांव के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मुखिया तथा कांग्रेस डेलीगेट स्व जनार्दन ओझा की 12 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्व जनार्दन ओझा के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व जनार्दन ओझा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनका अनुसरण करने की सलाह लोगों को दी। स्व जनार्दन ओझा स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ कांग्रेस के डेलीगेट भी थे। वे 40 वर्षों तक मुखिया रहे। वे पैक्स अध्यक्ष के पद की भी शोभा बढ़ा चुके हैं। वे कर्मठ,जुझारू,संघर्षशील तथा गरीबों के सच्चे हितैषी के रूप में जाने जाते थे। स्व जनार्दन ओझा महान श्रमिक नेता,पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व बिंदेश्वरी दूबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पंजाब एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल स्व एपी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री केके तिवारी जैसे महान नेताओं के काफी नजदीकी थे तथा राजनीतिक जीवन में उनके सहपाठी रहे। पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर कांग्रेस नेता शिव कुमार उपाध्याय, पूर्व प्रधानाध्यापक शंभू नाथ पाठक, प्रदेश पंचायत सचिव संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा शिक्षाविद डॉ उदय प्रताप सिंह, पूर्व मुखिया सकुंती देवी, कांग्रेस नेता विपुल बिहारी सिन्हा, मंटू कुमार ओझा, रमेश कुमार ओझा, पोस्ट मास्टर दिलीप कुमार ओझा, मनोज कुमार ओझा, चंदन, कुंदन, राकेश मंगल सिन्हा, संजय कुमार ओझा, हरेंद्र तिवारी, हरेराम सिन्हा, प्रिंस अभिषेक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐपवा ने आरा में निकाला मार्च।

rktvnews

निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर क्यों घृतराष्ट्र बने बैठे है जिलाधिकारी: दिलराज प्रीतम

rktvnews

भोजपुर:सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय निदेशक एवं प्रधानाचार्य का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:गोप गुट द्वारा संविधान पद यात्रा और यूनिसेफ पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भारत-कतर की भावी साझेदारी स्थिरता, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और ऊर्जा के आधार पर बनी रहेगी: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बगहा में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति बहाल।

rktvnews

Leave a Comment