RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गिरीडीह:अवैध माईका भंडारण के विरुद्ध चला छापामारी अभियान।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )29 जनवरी।उपायुक्त–सह–जिला दण्डाधिकारी, रामनिवास यादव के निर्देश आलोक में तिसरी प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम चकलमुण्डा, पंचायत खिजुरी में गुप्त सूचना के आधार पर अवैध माईका भंडारण के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। अंचल अधिकारी, तिसरी अखिलेश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई जांच के दौरान विभिन्न परिसरों में काफी मात्रा में अवैध माईका का भंडारण पाया गया, जिसे तिसरी थाना के सहायक अवर निरीक्षक लव कुमार की उपस्थिति में विधिवत सील कर दिया गया है। बरामद माईका की कुल मात्रा लगभग 54.5 टन आँकी गई है, जिसमें एक स्थल से लगभग 4.5 टन तथा दूसरे स्थल से लगभग 50 टन माईका बरामद किया गया। साथ ही खनन एवं खनिज अधिनियम सहित अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ, अनिमेष रंजन ने कहा कि अनुमंडल प्रशासन अवैध खनन, भंडारण एवं खनिज के अवैध व्यापार के विरुद्ध निरंतर सघन अभियान चला रहा है। उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी, गिरिडीह के निदेश के आलोक में की गई इस कार्रवाई के तहत अवैध रूप से संग्रहित माईका को जब्त कर गोदामों को सील किया गया है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा की भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

पटनावासी सजग होकर मतदान करने का रिकॉर्ड करेंगे स्थापित:शीर्षत कपिल अशोक

rktvnews

शहर और जिले के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज है भाजपा के जनप्रतिनिधि फिर भी विकास की राह देख रहा रघुटोला: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

विधान पार्षद जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की माॅ के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना।

rktvnews

गया: डीएम ने किया सदर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:”स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत कमला नदी के किनारे गौसा घाट पर स्वच्छता हेतु श्रमदान का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment