RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जनता दरबार में उप विकास आयुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद, कारवाई के दिए निर्देश।

उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )16 दिसंबर। आज उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उप विकास आयुक्त के समक्ष रखीं। उप विकास आयुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता और संवेदनशीलता लाना है। साथ ही जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना होता है। जनता दरबार में भूमि विवाद, जाति, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, दाखिल खारिज सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार ढंग से तुरंत किया जाए। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:वन विहार में बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ ‘छोटा भीम’ का हो रहा उपचार।

rktvnews

गढ़वा:रामपुर में उत्पाद विभाग की छापामारी, 200 किलो जावा महुआ एवं 45 लीटर अवैध शराब नष्ट।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही के संबंध में की बैठक।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने प्रथम एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

संविधान-स्थगित बस्तर : जहां रघु मीडियामी के लोकतांत्रिक अधिकार खत्म हो जाते हैं!

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के ई किसान भवन में किया गया मैनुअल एग्री कीट का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment