RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉलटूर्नामेंट-2025 का हुआ शुभारंभ।

दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम पहुंची समीफाइनल में।

ग्रामीण क्षेत्र में खेल के आयोजन से युवाओं को मिलता है अवसर :फिलिप

बांधगाड़ी एफसी, रांची ने जीता उद्घाटन मैच।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 1 सितंबर।शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में 31 अगस्त, 2025 को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का उदघाटन मैच बांधगाड़ी एफसी, रांची और भगत इलेक्ट्रोनिक्स पीएमपी के बीच खेला गया। इसमें बांधगाड़ी ने भगत इलेक्ट्रोनिक्स को टाई ब्रेकर में 4-1 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ फिलिप सहाय एक्का (मांडर प्रमुख), सोहंती एक्का (बंझिला मुखिया), प्रेमचंद्र एक्का (कंजिया पंचायत मुखिय), हसन अंसारी (कुड़ू) और प्रकाश खलखो (मांडर पंचायत मुखिया) सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक कर किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद एतवा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर फिलिप एक्का ने इस शानदार प्रतियोगिता के आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी और स्थानीय लोगों से मैच के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजन समिति का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
वहीं रविवार को दूसरे मैच में दीपक ब्रदर्स बुढ़मू ने टाई ब्रेकर में एक्स आर्मी ट्रेडरर्स कंडारी रोड को 5-4 गोल से पराजित कर अगले राउंड प्रवेश किया। वहीं दूसरे राउंड में दीपक ब्रदर्स बुढ़मू ने बांधगाड़ी एफसी, रांची को मैदानी गोल में 1-0 से हराकर समीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
एक सितंबर को पहला मैच रनिया टाइगर खान ब्रदर्श गोरे और वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा के बीच खेला जाएगा। मैच के सफल संचालन में रेफरी के रूप में शाहिद परवेज, सुनील टोप्पो, अब्दुल माजिद, जफर आलम, निशांत खलको व संतु मुंडा ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक पितरुस खलखो, अध्यक्ष मो. शकिब (छोटू), खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, मो. रशीद, लखो उरांव, कृष्णा, मो. एजाजुल, रंजीत खलखो सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: आरा रोटी बैंक के तत्वावधान में छठव्रतियों के बीच 411 कलसूप सेट का वितरण।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान।

rktvnews

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (अनंतिम) केन्द्रीय बजट में किए गए अनुमान से 1.35 लाख करोड़ रुपये यानी 7.40 प्रतिशत अधिक रहा।

rktvnews

भारत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौवहन, हवाई उड़ान और निर्बाध वैध व्‍यापार की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध: इंडोनेशिया में 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की मीटिंग-प्लस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

आरा सांसद ने आपदा प्रबंधन विधेयक 24 का नही किया समर्थन,उठाए सवाल।

rktvnews

Leave a Comment