RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में रोहतास की टीम ने कैमूर को 57 रनों के अंतर से हराया।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मार्च।बिहार क्रिकेट संघ एवं भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का पाचवाॅ मैच शुक्रवार को कैमूर बनाम रोहतास के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर शुरू हुआ । कैमुर के कप्तान विकास पटेल टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। रोहतास की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। रोहतास की तरफ से तरुण ने शानदार सर्वाधिक 97 रन, समरजीत ने 35 रन एवं सिद्धार्थ ने 29 रन बनाए ।इसके अलावा रोहतास का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका। एक समय रोहतास का स्कोर 176 रन पर मात्र चार विकेट गिरे थे लेकिन कैमूर की सधी हुई गेंदबाजी के आगे रोहतास की टीम मात्र 206 रनों पर सिमट गई। कैमूर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए धनेश चौहान ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक चार विकेट, विकास पटेल ने तीन विकेट तथा अनुभव एवं गोपी ने एक-एक विकेट लिया ।
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर की टीम 35 ओवर में मात्र 147 रनों पर ढेर हो गई ।कैमूर की तरफ से शशांक ने सर्वाधिक 38 रन, आदित्य एवं निशांत ने 26-26 रन तथा अनुभव ने 15 रनों का योगदान किया ।अतिरिक्त रनों की संख्या 27 रही ।रोहतास की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद परवेज आलम को सर्वाधिक तीन विकेट, सागर ,अंशु एवं शुभम को दो-दो विकेट मिला । इस प्रकार रोहतास की टीम ने कैमूर की टीम को 57 रनों के अंतर से हराया ।आज के मैच के निर्णायक दीपक एवं नीरज थे। मैन्युअल स्कोरिंग मोहम्मद शाहबाज एवं ऑनलाइन स्कोरिंग प्रियांशु ने की ।आज के मैच का मैन ऑफ द मैच रोहतास जिला के तरुण को शानदार बल्लेबाजी के लिए इरास्तुति की तरफ से मोमेंटो देकर बिहार क्रिकेट संघ के अंपायर द्वारा सम्मानित किया गया।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 9347 लाभुकों का चयन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:डेढ़ करोड़ रूपये नगदी सहित 31 करोड़ 92 लाख से अधिक मूल्य की सामग्रियाँ जब्त।

rktvnews

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड द्वारा काऊंसिलिंग-सह-फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

देवघर: जनता की समस्याओं के त्वरित निदान को ले उपायुक्त का अहम फैसला,हफ्ते में तीन बार लगेगा जनता दरबार।

rktvnews

बिहार मे भाजपा ने दूसरों को कंधे पर बैठाना कर दिया बंद!भाजपा सिर्फ और सिर्फ अपनी सरकार बनायेगी :सम्राट चौधरी

rktvnews

भोजपुर:प्रो कमलानंद सिंह के स्मृति में प्रारम्भ हुआ खेल महोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment