RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का दूसरा दिन।

सेमीफाइनल में पहुंचनेवाली दूसरी टीम बनी एफसी जामताड़ा।

दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम पहले ही समीफाइनल में पहुंच चुकी है।

टूर्नामेंट के आयोजन से समाज में सहयोग की भावना बढ़ती है : मो. खालिद

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 1 सितंबर। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में एक सितंबर को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 के दूसरे दिन का पहला मैच रनिया टाइगर खान ब्रदर्श गोरे और वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा के बीच खेला गया। तय समय तक दोनों टीम 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। उसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में जामताड़ा की टीम ने रनिया टाइगर को 4-3 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ रांची जिला अल्प संख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद, मांडर पंचायत के मुखिया प्रकाश खलखो, संरक्षक पितरूस खलखो, मीडिया प्रभारी लाखो उरांव, मो रकीब, मो साकिब, दुर्गा खलखो आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाते हुए किया। मौके पर मोहम्मद खालिद ने कहा कि एतवा उरांव की स्मृति में यह टूर्नामेंट लगातार 26 वर्षों से आयोजित हो रहा है। उन्होंने आठ लोगों की जान बचाई थी, लेकिन खुद नदी की तेज धारा में बह गए थे। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है। खालिद ने कहा कि एतवा उरांव से सीख लेकर युवाओं को भी समाजहित में कार्य करना चाहिए। टूर्नामेंट के आयोजन से न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।
वहीं सोमवार को दूसरा मैच चिटकोटा एफसी रातु और मेसी झारखंड एफसी चचकोपी के बीच खेला गया। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 के बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। इसमें चिटकोटा एफसी रातु ने मेसी झारखंड एफसी को 5-2 से पराजित कर दिया।
वहीं दूसरे राउंड में वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा ने चिटकोटा एफसी रातु को टाई ब्रेकर में 4-3 गोल से हराकर समीफाइनल में पहुंचनेवाली दूसरी टीम बन गई। इससे पहले दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम समीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है।
दो सितंबर को पहला मैच अंश क्लब कांके वनाम आरसी मिशन मांडर और दूसरा मैच द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी वनाम हातू कोड़ा सत्यारी टोली रांची के बीच खेला जाएगा। मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक पितरुस खलखो, अध्यक्ष मो. शकिब (छोटू), खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, मो. रशीद, लखो उरांव, कृष्णा, मो. अबदुल्ला, रंजीत खलखो सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति कल अयोध्या का दौरा करेंगी।

rktvnews

नारनौल:एलिम्को के सहयोग से प्रदेश का पहला प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र नारनौल में खुला।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी!मतदान से पहले मॉकपोल कराया गया,सुबह 11 बजे तक 28.25 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने दो केंद्रीय विद्यालय हेतु चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन! शिविर में 6179 आवेदन प्राप्त हुएं, 2531 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

Leave a Comment