RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:कृष्ण लीला का प्रयोजन जन हित का मार्गदर्शन : आचार्य धर्मेन्द्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मार्च। गौरीशंकर पब्लिक स्कूल रोड, ब्रह्मपुरधाम आशा भवन के प्रांगण मेआयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञमें श्रीमद्भागवत के दशम् स्कंध की रसमयी कथा को विस्तार करते हुए उपनिषद् शैली में कहा कि माखन चोरी का रहस्य यह है कि माखन कोमल ,स्वचछ और निर्मल होता है,भगवान को निर्मलता, स्चच्छता प्रिय है।मृदा भक्षण का रहस्य है कि पृथ्वी क्षमाशील है,अब आगे लीलाओं में शाखाओं से गलती हो सकती है,अतः क्षमा का गुण धारण कर रहे हैं,भगवान के अन्दर ब्रम्हांड है ,इसकेअन्दर रहने वाले भक्तों को ब्रजरस का,ब्रज के भक्तों के चरण धूलि का पान करा रहे है,अब श्रीकृष्ण रजोगुणी लीला भी करेंगे अतःरज का भक्षण किया या पहले पूतना के स्तन का हलाहल पान किया अब मिट्टी खाकर मानो प्राकृतिक चिकित्सा कर रहे है। आगे नलकूबर और मणिग्रीव के उद्धार की कथा कहते हुए कहा कि बच्चों का परिवरिश ठीक से नहीं हुआ तो वो उदंड,संस्करहीन हो जाएंगे, जरूरत से ज्यादा धन अपने आप में बुराई है,धन का अहंकार बड़ा ही नशीला है ,भांग धतुरा खाने से नशा होता पर धन प्राप्त होने से अहंकार का नशा में मानव पागल है जाता है। कलियां दह में रह रहे नाग का मानमर्दन करने का मतलब है भगवान के सामने किसी का अहंकार नहीं चलता, यमुना जी कलियां नाग के विष से प्रदूषित होगयी थी जिसे प्रदूषण मुक्त कर दुनिया को संदेश दिया जलाशयों को प्रदूषण मुक्त करना होगा,जल ही जीवन है।श्रीकृष्ण द्वारा गाय बछड़ो की चरवाही करने का संदेश यह है कि भारत कृषि प्रधान राष्ट्र है,कृषि का आधार गाय है, गाय बचेगी तभी मानवता और भारतीयता बचेगी। गौवर्धन पूजन की कथा कहते हुए कहाकि जीवमात्र की रक्षा पर्यावणरक्षा में निहित है,पहाड़, प्रकृति से छेड़छाड बंद होना चाहिए अन्यथा प्रकृति किसी को नहीं बकसेगी।

Related posts

भोजपुर:दुग्ध उत्पादन संघ रोजगार का बन सकता है सबसे बड़ा साधन: प्रांतीय अध्यक्ष, आर डी सिंह

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर।

rktvnews

राजस्थान:विकसित राजस्थान के लिए राजस्व संग्रहण बढ़ाएं :मुख्य सचिव

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, मॉक ड्रिल का किया अवलोकन।

rktvnews

“प्रति बूंद अधिक फसल (पी डी एम सी)” पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला।

rktvnews

गिरीडीह: झारखंड सरकार की उग्रवाद के विरुद्ध आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत माओवादी संगठन के सदस्यों ने किया आत्मसमर्पण।

rktvnews

Leave a Comment