RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:पति की लंबी उम्र के लिए पौधारोपण,जीविका दीदियों ने व्रत रखने के साथ ही लगाया पौधा।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार )26 अगस्त।हरित तालिका तीज व्रत के अवसर पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदियों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए पौधारोपण किया । पौधारोपण करते हुए जीविका दीदियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का भी संदेश दिया । लखीसराय जिला के सभी प्रखंडों के पंचायतों में मंगलवार को बड़े स्तर पर पौधारोपण जीविका दीदियों ने किया । जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जीविका दीदियाँ और स्वयं सहायता समूह से जुड़े कैडर पिछले कई सालों से बारिश के मौसम में पौधारोपण करती रही हैं लेकिन तीज पर्व के अवसर पर पौधारोपण करते हुए उन्होंने पौधा की वृद्धि के साथ ही अपने पति की लंबी उम्र की कामना की ।
ग्रामीण महिलाओं को जीविका द्वारा ग्लोबल वार्मिंग लेकर पौधारोपण के लिए जागरूक किया गया है। पिछले कई सालों से स्वयं सहायता समूह की बैठकों में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण, कुओं का जीर्णोद्वार एवं पोखरों को स्वच्छ रखते हुए उनमें मछली पालन के लिए प्रेरित किया गया है। जीविका दीदियों के बीच पर्यावरण संतुलन हेतु उपर्युक्त कार्यों का व्यापक असर भी पड़ा है। जीविका दीदियां सड़क किनारे , पोखर किनारे, खेल मैदान के किनारे एवं अपने घर के आगे -पीछे पौधारोपण कर रही हैं । इस कार्य में वन विभाग एवं मनरेगा का भी सहयोग प्राप्त है। पौधा जीविका दीदियों को उनके ग्राम संगठन के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। लगाए जा रहे पौधों में शरीफा, बेल, आंवला, महुआ, आम, नींबू, सहजन, अमरुद, कटहल, आयुर्वेदिक पौधे और काष्ठीय पौधे आदि हैं l
पौधारोपण के प्रति जीविका दीदियों की सक्रियता और उत्साह देखते ही बन रही है l हलसी प्रखंड के रघुनंदन बीघा गाँव में दीदी की पौधशाला चला रही अनीता देवी बताती हैं कि पौधारोपण के लिए पौधा वन विभाग और मनरेगा द्वारा अनुमोदन के बाद जीविका दीदियों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है । सूर्यगढ़ा प्रखंड के अमरपुर पंचायत की अनीता देवी , जीविका मित्र बताती हैं कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी खुद तो पौधारोपण कर ही रहे हैं अपने गाँव- पंचायत के अन्य लोगों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और पौधा नर्सरी के माध्यम से भी उपलब्ध करा रहे हैं l इस कार्य में हमें सफलता भी मिल रही है l
पिछले छह साल में जीविका दीदियों द्वारा 6 लाख से अधिक पौधे लगाये गए हैं l पौधों को सुरक्षित रखने के लिए चारों तरफ घेरा भी बनाया जा रहा हैं।
लखीसराय जिला में जीविका दीदियों द्वारा विभिन्न प्रखंडों में 14 दीदी की पौधशाला भी संचालित है । इन पौधशालाओं में फलिय, आयुर्वेदिक एवं काष्ठीय पौधों की 70 से अधिक प्रजातियां उपलब्ध हैं। वहां से जीविका दीदियों को पौधा उपलब्ध कराया जाता है।
जीविका दीदियां समाज को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण कर रही हैं और पौधारोपण का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहती हैं। इस कार्य में जीविका दीदियों और कैडर को जीविका कर्मियों का भी सहयोग प्राप्त है। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान, गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जन जागरूकता अभियान, मतदाता जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान के साथ ही विभिन्न प्रकार के सामाजिक दायित्वों और निर्देशों का निर्वहन करते हुए हर घर शौचालय निर्माण के बाद जल जीवन हरियाली अभियान के तहत एक दीदी एक पौधा कार्यक्रम रंग ला रहा है और हरित क्रांति का परिदृश्य भी परिलक्षित हो रहा है।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

देश में इथेनॉल का उत्पादन 1380 करोड़ लीटर है, जिसमें से 875 करोड़ लीटर मौलेसेस आधारित और 505 करोड़ लीटर अनाज आधारित है।

rktvnews

गरीबन के होली!

rktvnews

महिलाओं का अद्वितीय योगदान भारत की समुद्री ताकत के लिए महत्वपूर्ण है: शांतनु ठाकुर

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment