RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : भरत तिवारी के परिजनों से मिले सभापति

बिलौटी मे स्व भरत तिवारी के परिजनों से मिले सभापति अवधेश नारायण सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जून। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शाहपुर के बिलौटी गाँव पहुँच कर पिछले दिनो भरत तिवारी की हुई मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि मैं स्व भरत तिवारी के परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा और मुझसे जितना बन पड़ेगा मदद भी करूंगा। मैं एक जनप्रतिनिधि के अलावे पड़ोस का रहने वाला हूँ। इस बेटे की मौत का दुख मैं समझता हूॅ। परिजनों पर इतना बङा दुख पड़ने की जानकारी जैसे ही मुझे मिली, परिजनों से मिलने चला आया। उन्होंने कहा कि यहाॅ से जाने के बाद सारी स्थिति को मैं मुख्यमंत्री के पास रखूंगा। उन्होंने कहा कि स्व भरत तिवारी मेरे परिवार के सदस्य जैसा लड़का था। वह हमेशा समाज के लिए आगे रहता था। समाज उनके लिए सर्वोपरि था l

Related posts

रामगढ़:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री से मुक्केबाज दीपाली थापा ने की भेंट।

rktvnews

नियमित रूप से नियत समय पर आंगनबाड़ी केन्द्रों का कराएं संचालन :जिलाधिकारी

rktvnews

01 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत :विद्यालय वाहन परिवहन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बाल श्रमिकों से काम करवाना पड़ा भारी।

rktvnews

Leave a Comment