RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

झारखंड का प्रदर्शन बेहतर!हर स्तर से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के प्रयास होने चाहिये : शैलेश कुमार सिंह, सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार

राँची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 31 जनवरी सचिव,ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार शैलेश कुमार सिंह ने आज ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। ग्रामीण विकास विभाग सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में मनरेगा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने झारखंड राज्य की तारीफ करते हुए कहा यहां काम बेहतर हो रहा है साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के भी क्रियान्वयन में तेजी लाएं।
बता दें कि शैलेश कुमार सिंह, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली का झारखंड राज्य के रामगढ़ जिला का एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम भी है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग से संबद्ध विभिन्न योजनाएँ यथा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), एन0आर0एल0एम0, आदि योजनाओं का निरीक्षण किया जाना है।

मनरेगा आयुक्त ने राज्य में मनरेगा मजदूरी मद एवं सामग्री मद में फंड दिए जाने का किया आग्रह

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने बैठक में मनरेगा की प्रगति पर आधारित प्रस्तुति दी। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 900 लाख अनुमोदित मानव दिवस के विरुद्ध अब तक 913 लाख मानव दिवस सृजन किया जा चुका है साथ ही इस वित्तीय वर्ष में 1100 लाख से अधिक मानव दिवस सृजन का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बैठक में शैलेश कुमार सिंह से अनुरोध किया गया है कि मनरेगा के तहत निर्धारित कार्य दिवस की सीमा को बढ़ाया जाए ताकि झारखंड मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके एवं मनरेगा में बकाया मजदूरी मद एवं सामग्री मद का पैसा दिया जाए।

सभी डीजी पे सखियों को बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी बनाएं एवं बैंक से जोड़े : शैलेश कुमार सिंह

शैलेश कुमार सिंह ने झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी द्वारा क्रियान्वित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की सराहना की। उन्होनें सखी मंडलों के क्षमतावर्धन पर ध्यान देते हुए ग्राम संगठन के गठन कार्यों में तेजी लाने का निदेश दिया। उन्होने कहा कि सखी मंडल की दीदियों को सशक्त आजीविका व उद्यमिता से जोड़ने के लिए उनसे बात करके स्थानीय संसाधनों के आधार पर दीदियों के लिए आजीविका का चुनाव करें।
शैलेश कुमार सिंह ने बीसी सखियों को हो रही अच्छी आमदनी को देखते हुए डीजी पे सखियों को भी बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी के रुप में बैंक से जोड़ने का निर्देश दिया।
बैठक में सीईओ जेएसएलपीएस संदीप सिंह समेत ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव : जब मुख्यमंत्री से मिली साइकिल तो छात्राओं ने सामूहिक रूप से घंटी बजाकर जताया उत्साह।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के कार्यों की की समीक्षा, अंतिम तैयारी को लेकर दिया महत्वपूर्ण दिशा निदेश।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने स्व. लेखराम ठेकेदार को की श्रद्धांजलि अर्पित

rktvnews

सारण:डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार से एक एक कर सभी महादलित टोलों में होगा विशेष विकास शिविर का अयोजन।

rktvnews

भारतीय फासीवाद के विरुद्ध सांस्कृतिक प्रतिरोध का आह्वान!सुमन कुमार सिंह जन संस्कृति मंच के जिला सचिव बनाए गए।

rktvnews

नई शिक्षा नीति 2020 समाज के हाशिए पर खड़े तबकों को शिक्षा से वंचित कर दिया है : सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment