RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण: डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक id बना भेजा जा रहा फ्रेंड रिक्वेस्ट,होगी कार्रवाई।

RKTV NEWS/बेतिया( पश्चिमी चंपारण)23 जून।जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण धर्मेन्द्र कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने के मामले में होगी कार्रवाई।इस संबंध में
साइबर थाना को किया गया है सूचित।
ज्ञात हो कि जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण धर्मेन्द्र कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने की सूचना विभिन्न माध्यमों से जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है।
जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के कृत्य को संज्ञान में लेकर साइबर थाना को सूचित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है की इस प्रकार के कृत्य को करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने ऐसे तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि इस प्रकार का कृत्य आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा दंडनीय है। साथ ही जिला प्रशासन लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के फ्रेंड रिक्वेस्ट को कदापि एसेप्ट/कन्फर्म नहीं करें। ऐसे झांसों में बिल्कुल भी नहीं आएं। ये साइबर अपराधियों की चाल हो सकती है।

Related posts

नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित!लोक अदालत में 4788 केसों का किया फैसला।

rktvnews

भोजपुर: आचार्य संजीव दुबे के घर पुत्र प्राप्ति पर ब्यास रामाशंकर सिंह और कमलबास कुंवर के बीच हुआ मुकाबला।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘शहीद स्मारक’ का उद्घाटन किया और धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी।

rktvnews

भोजपुर: मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक संपन्न, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य पर दिया गया विशेष जोर।

rktvnews

भोजपुर:वेतन और पेंशन के लिए शिक्षा मंत्री को प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष ने भेजा पत्र।

rktvnews

भोजपुर:देव सूर्य मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment