RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित!लोक अदालत में 4788 केसों का किया फैसला।

लोक अदालत में केसों का निपटारा करते न्यायाधीश।

नारनौल/हरियाणा 09 दिसंबर। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज न्यायिक परिसर नारनौल, महेन्द्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजनीश बंसल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमनदीप दिवान, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्रिसिंपल जज पारिवारिक न्यायालय मैडम निधि बंसल व सिविल जज सीनियर डिवीजन नारनौल मैडम आर्या शर्मा तथा कनीना में अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन मैडम मैनका सिहं व महेंद्रगढ़ में अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन मुनीष नागर न्यायधीशों की बैचों द्वारा फैसले किए गए।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने बताया कि इस लोक अदालत में वाहन दुर्घटना मुआवजा केस, वैवाहिक मामले, जमीन अधिग्रहण मुआवजा से सम्बन्धित मामले, दीवानी मामले जैसे की किराया, बैक ऋण, बच्चों व पत्नी के लिए भरण-पोषण, चैक बाउंस व राजीनामा योग्य फौजदारी मामलों को रखा गया। लोक अदालत में कुल 9236 केस निपटारे के लिए रखे गए जिनमें से 4788 केसों का फैसला किया गया। इसमें से 52 मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित मामले जिनमें कुल 2 करोड़ 39 लाख 10 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया।
उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 चलाया हुआ है जिस पर भी आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी ले सकते है।

Related posts

सतना की पहचान बन गया है विंध्य व्यापार मेला- उप मुख्यमंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 29 मार्च 24

rktvnews

भोजपुर:मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज नई दिल्ली में श्री दिल्ली गुजराती समाज के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

rktvnews

भोपाल:झुककर मुझे पिलाओ पानी, बालकनी का मैं गमला हूँ…

rktvnews

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी हेतु इंसाफ मंच भोजपुर जिला कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment