RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संत सम्मेलन का किया गया आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जून। रविवार को जन जागरण कल्याण सेवा संस्थान की इकाई धर्म जागरण समन्वय भोजपुर विभाग द्वारा स्थानीय आरा ग्रैंड रिसोर्ट में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुर और बक्सर के साधु संत ,महात्मा, पुरोहित भाग लिए। भक्तिमय माहौल में लोग तन मन से दिखे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जगतगुरु रामानुजाचार्य पूज्य स्वामी रँगनाथचार्य जी महाराज एवं संचालन धर्म जागरण समन्वय के परियोजना सह समन्वयक दक्षिण प्रान्त यशवन्त नारायण ने किया।सबसे पहले कार्यक्रम संयोजक अजय सिंह ने स्वामी रँगनाथचार्य, श्री रामजानकी मंदिर बक्सर के महंत राजाराम शरण जी महाराज,धर्म जागरण समन्वय क्षेत्र प्रमुख सूबेदार,चरित्रवन बक्सर के गोविंदाचार्य स्वामी , एमएलसी जीवन कुमार , रामजीवन दास, प्रो ओम प्रकाश अग्रवाल, आरा की मेयर इंदु देवी ,स्वामी राघवाचार्य ,स्वामी पदनभ जी महाराज, स्वामी बैकुंठनाथ , रामजीवन दास , स्वामी विधिचर्य , साध्वी लक्ष्मी माता,धर्म जागरण समन्वय के प्रांत संयोजक अनिल दुबे को आसीन कराया।दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन गणेश वंदना के साथ किया गया।अतिथियों को अंगवस्त्र, डायरी, पेन एवं धर्म जागरण से सम्बंधित पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
धर्म जागरण समन्वय प्रचारक सूबेदार जी द्वारा उपस्थित संतो के बीच बौद्धिक दिया गया। इन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमे हमेशा अधूरा पढ़ाया गया है। हमारे साथ इतिहासकारों ने भी अन्याय किया है। हमे अहिंसा परमो धर्म ही हमेशा से बताया गया लेकिन इसके आगे धर्म हिंसा तथैव च नही बताया गया।हम अहिंसा नही करेंगे लेकिन कोई अगर हमारे साथ अन्याय करेगा तो हम बर्दास्त नही करेंगे। कोई हमारे धर्म पर ठेस पहुचाए यह कतई बर्दाश्त नही करेंगे।सनातन की रक्षा,संस्कार हमारी पहचान है।वही जगद्गुरु रँगनाथचार्य स्वामी ने कहा कि सनातन से बड़ा कोई धर्म नही और इस पर कोई टीका टिपणी करे यह बर्दास्त नही किया जाएगा। यह सिर्फ धर्म नही हम सनातनियो की आत्मा है। सनातन धर्म संस्कार है जिसके पालन से समाज का सर्वांगीण विकास होता है। इन्होंने उपस्थित संतो से कहा कि संत सम्मेलन करने की पहल स्वागत योग हैं।
वही एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि मैं संत सम्मेलन से काफी खुश हूं। यह वह वर्ग है जो बिना लाभ हानि की परवाह किये बिना लोगो के धार्मिक सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करता है। वही यशवन्त नारायण ने कहा कि धर्म परिवर्तन समाज का अभिशाप है इहे रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन संत सम्मेलन के संयोजक अजय सिंह ने किया।
प्रमुख लोगों में विधि प्रमुख भूषण कुमार, प्रान्त के सह संयोजक अरुण कुमार, पटना विभाग संयोजक राज किशोर जी, प्रान्त के परियोजना प्रमुख राकेश कुमार, सह प्रमुख यशवंत नारायण,सियाराम सिंह, आभावीप के पूर्व प्रान्त मंत्री नितीश पटेल,NHAI के पूर्व निदेशक वीर बहादुर सिंह, हरिओम, युवराज,कार्यकम के मिडिया संयोजक अभय विस्वास भट्ट, रामनवामी शोभात्रा के शम्भू चौरसिया,आरएसएस विभाग प्रचारक राणा प्रताप, भाजपा के अध्यक्ष दुर्गा राज NHAI के पूर्व निदेशक वीर बहादुर सिंह सहित कई थे।

Related posts

पटना:गौरैया की घर वापसी कैसे हो पर एक कार्य योजना पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार को सौंपी गयी।

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय को पीएलआई एसीसी योजना के तहत संचयी 10 गीगावाट ऑवर क्षमता की गीगा-स्केल एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने हेतु बोलीदाताओं के चयन के लिए वैश्विक निविदा के तहत सात बोलियां प्राप्त हुईं।

rktvnews

टीबी पीड़ित सुक्की पोड़ियामी ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

भोजपुर: पुरानी रंजिश में हत्या,गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस पर बरसाई गोलियां!बचाव में पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल।

rktvnews

भोजपुर: उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment