
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के क्रम में भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम देव स्थित सूर्य मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण की घोषणा की गई थी।
जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गईं। इसी क्रम में आज देव सूर्य मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस मंदिर परिसर के विकास से क्षेत्रीय पर्यटन,सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण एवं स्थानीय स्तर पर आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति मिलेगी।
