RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:5 बिहार बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मई। बुधवार को 5 बिहार बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेंट जेवियर स्कूल, जगदीशपुर में किया जा रहा है। इस 10दिवसीय कैम्प में एनसीसी के बिहार और झारखंड डायरेक्टरेट के ए.डी.जी.मेजर जनरल ए.एस. बजाज का आगमन हुआ। इन्होंने सभी गतिविधियों का बारीकी से देखा और सराहा। कैम्प के क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया जहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात गर्ल्स कैडेट सुहानी कुमारी, एचडी जैन कॉलेज, आरा और अंजलि श्रॉफ, कैथोलिक स्कूल, आरा के द्वारा कैंप के दैनिक रूटीन, प्रशिक्षण कार्यक्रम , प्रशासनिक व्यवस्था और कैंप की रूपरेखा जैसे विषयों की संक्षिप्त जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने कैंप में उपस्थित विभिन्न कॉलेजों के एनसीसी ऑफिसर , सैन्‍य स्टाफ एवं सिविल सहायक कर्मियों से मिलकर कैंप को सुचारू रूप से चलने की सराहना की । उन्होंने कैंप के कमांडिंग आफिसर कर्नल मनु तिवारी की भी प्रशंसा की जिनके मार्गदर्शन में अत्यंत कम समय में एडीजी के आगमन की सूचना मिलने पर कैंप के सभी कार्यक्रमों को अत्‍यंत ही सुनियोजित और सुव्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित कराया जा सका। मेजर जनरल बजाज एस. बी.कॉलेज के सीनियर एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ राम नारायण मिश्र से बात करने के दौरान कहा कि कैडेट्स को सही सेप देने व उनके व्यक्तित्व को निखारने की असली जिम्मेदारी आप सबों पर है। इन्हें समाजोपयोगी, एवं राष्ट्रभक्त मानव बनाकर देश को मजबूत बनाया जा सकता है। इन्होंने अंग्रेजी आज न केवल वैश्विक भाषा है बल्कि समय की जरूरत है और एक स्किल भी है।उक्त समय पर सूबेदार मेजर राकेश प्रसाद, सूबेदार प्रशांत कुमार मिश्र, सूबेदार संजीव कुमार समेत अन्‍य सैनिक प्रशिक्षक, एनसीसी ऑफिसर चंदन कुमार, कुमार राजीव रंजन, संजय कुमार,ए.एन.ओ.अस्मिता कुमारी समेत 5 बिहार बटालियन में कार्यरत ऑफिस सुपरिन्‍टेडेंट राज कुमार भी मौजूद थे।

Related posts

एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू ने बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।

rktvnews

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अपनी एक नई फिल्म की लोकेशन के लिए कर रहे है उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण।

rktvnews

जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम, वीवीपैड मशीन का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मऊगंज के गोविंदलाल को सर्वप्रथम मिली “पीएम श्री एयर एंबुलेंस” की सुविधा।

rktvnews

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर एनएमएमएसएस के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 (30 जून 2024 से प्रभावी) के लिए आवेदन (नए/नवीनीकरण) जमा करने की प्रक्रिया शुरू।

rktvnews

भारत में सामजिक और पारिवारिक व्यवस्था की जड़ें मज़बूत हैं: नितिक गडकरी

rktvnews

Leave a Comment