
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अप्रैल।अक्षय तृतीया के अवसर पर भोजपुर जिले में बाल विवाह रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता एवं निगरानी अभियान ‘दिशा एक प्रयास’ द्वारा Just Rights for Children के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
अभियान के तहत भोजपुर के विभिन्न प्रखंडों, गांवों और धार्मिक स्थलों पर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक आलोक कुमार गौतम द्वारा विशेष जागरूकता बैनर लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद मंदिरों और मस्जिदों में टास्क फोर्स द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।सचिव डा सुनीता सिंह ने कहा कि अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर को सामाजिक बदलाव के लिए उपयोग करना जरूरी है और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में समाज की भागीदारी अहम है।अभियान में कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
