RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद, वीएसएम ने एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

RKTV NEWS/01 जून।एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद, विशिष्‍ट सेवा मेडल ने 01 जून, 2023 को एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्‍ट्रेशन (एओए) के रूप में पदभार ग्रहण किया। राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल को 13 जून, 1987 को भारतीय वायुसेना की प्रशासनिक शाखा में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के रूप में कमीशन किया गया था। उन्‍होंने सिंगापुर एविएशन एकेडमी से कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर और एरिया कंट्रोल कोर्स से हायर एयर कमांड कोर्स किया है।
अपने 36 वर्षों से अधिक के करियर में एयर मार्शल विभिन्‍न फील्‍ड तथा स्‍टाफ नियुक्तियों पर रहे हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले वह वायुसेना मुख्‍यालय, नई दिल्‍ली में महानिदेशक (प्रशासन) पद पर थे।
उनकी विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति ने जनवरी, 2022 में उन्‍हें विशिष्‍ट सेवा पदक से सम्‍मानित किया।

Related posts

झारखण्ड:प्रधानमंत्री को गाली देने वाले के खिलाफ भाजपा ने दर्ज कराया प्राथमिकी।

rktvnews

पढ़ने की संस्कृति : केरल का अनूठा लाइब्रेरी आंदोलन।

rktvnews

भोपाल: गोकुल सोनी की कहानी “चीटर” का हुआ नाट्य मंचन।

rktvnews

शाहपुर के कई थानाध्यक्ष बने इंस्पेक्टर।

rktvnews

बागपत:कल कलेक्ट्रेट में मनाया जाएगा सुरक्षित इंटरनेट दिवस, साइबर खतरों से बचाव पर होगा प्रशिक्षण।

rktvnews

औरंगाबाद: विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर पखवाड़ा की तैयारी से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक।

rktvnews

Leave a Comment