चतरा/झारखंड 19 अगस्त।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई।
उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन,भूमि विवाद, राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग , अनुकंपा से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल थे।
आपूर्ति पदाधिकारी ने उक्त मौके पर बताया कि उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा रोस्टर अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जिससे दूर दराज क्षेत्र के लोगों के मामले का निष्पादन प्रखंड मुख्यालय स्तर पर ही किया जा सके।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।
