RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ तबस्सुम बानो अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से हुई सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मई।डॉ तबस्सुम बानो ने एचडी जैन महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष, रॉयल यूनिवर्सिटी, भूटान के नॉर्बलिंग रिज्टर कॉलेज में 10 मई से 13 मई 2025 तक आयोजित”सतत एवं समता मूलक भविष्य की ओर सामाजिक परिवर्तनों में विज्ञान तकनीक राजनीति एवं अर्थव्यवस्था की भूमिका” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्मेलन में प्रतिभाग लिया। सम्मेलन के द्वितीय तकनीकी सत्र में डॉ तबस्सुम बानो ने अपना शोध पत्र, “नीति निर्माण एवं शासन के द्वारा सामाजिक परिवर्तन में नागरिक समाज की भूमिका” प्रस्तुत किया जिसे सम्मेलन के जूरी ने बेस्ट पेपर अवॉर्ड दे कर डॉ तबस्सुम बानो को सम्मानित किया l सम्मेलन में विभिन्न देशों के लगभग साठ विद्वानों ने अपना अपना शोध पत्र पढ़ा। डॉ बानो की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी तथा एचडी जैन कॉलेज आरा के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ नरेंद्र कुमार तथा अन्य सहयोगी शिक्षकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। आरा पहुंचने पर डॉ तबस्सुम बानो ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी और एचडी जैन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र सिंह तथा अपने माता-पिता को दी है।

Related posts

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक में “Vibrant Villages Programme” के कार्यान्वयन की समीक्षा की।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप:शाहबाद हीरोज एथलेटिक क्लब के मोनू कुमार का शानदार गोल बना चर्चा का विषय।

rktvnews

एंड पिक्चर्स पर फुल-ऑन ट्विस्ट्स; इस शुक्रवार देखिए ‘मर्डर मुबारक’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर।

rktvnews

भोजपुर:वरिष्ठ कथाकार व जनपथ के संपादक अनंत कुमार सिंह का निधन, साहित्य जगत में शोक!

rktvnews

राष्ट्रपति ने उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर उसकी शोभा बढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment