RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डोमेन स्किलिंग कौशल विकास केंद्र ई-हैरिक्स द्वारा प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अक्टूबर।आज स्थानीय महादेवा रोड स्थित डोमेन स्किलिंग कौशल विकास केंद्र ई-हैरिक्स द्वारा प्रमाण पत्र वितरण सम्मान समारोह का आयोजन डॉ पीसी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास विभाग के डीपीएम रोहित कुमार, जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार, सचिव सत्य प्रकाश एवं डॉक्टर पीसी के निदेशक निदेशक डॉ विकास कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के डोमेन स्किलिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर एवं एसेसमेंट में उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर किरण कुमारी, रिया कुमारी, राजकुमारी द्वितीय स्थान पर आरुषि, अपर्णा, मौली, साक्षी नारायण, अंशिका गुप्ता, नेहा कुमारी एवं तृतीय स्थान पर मैंमुन्ना, अंजलि, अंकित, जूली, निहारिका रही।
डीपीएम रोहित ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उनको तकनीकी शिक्षा से रोजगार को आगे बढ़ाने के बारे में जानकारी दी।साथ ही बिहार सरकार एवं भारत सरकार के चल रहे हैं विभिन्न प्रकार के तकनीकी शोधों के बारे में बताया। रोजगार कर रही छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 56 छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। जिसमें साक्षी, काजल परवीन, मुस्कान परवीन, सानिया परवीन, खुशबू परवीन ,प्रिया सिंह ,निशा कुमारी, दानिया अख्तर, ग़ुलफ़सा परवीन, अनु कुमारी ,सुषमा कुमारी, तस्बीहा इकबाल, अमृता कुमारी, साक्षी, सृष्टि, मुस्कान, श्रुति, काजल कुमारी , अंकिता वर्मा , अनामिका कुमारी , मुस्कान कुमारी ,प्रिया सिंह ,पूजा कुमारी, रीता कुमारी, वीणा कुमारी, निशि शाह, मधु कुमारी इत्यादि को प्रमाण-पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया।
कौशल विकास प्रबंधक संजय कुमार ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें बिहार सरकार के चल रहे योजनाओं के बारे में बताया एवं स्वयं रोजगार के लिए विभिन्न तरीके की योजनाओं को अवगत कराया।
वहीं संस्था के सचिव सत्य प्रकाश ने सभी छात्राओं को अपने आसपास के गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए साइबर सिक्योरिटी के बारे में जानकारी दिया एवं आने वाले ऑनलाइन फ्रॉड़ों से बचने के लिए सलाह दिया एवं दूसरों को भी इससे बचने का सुझाव दिया । वही निर्देशक डॉक्टर विकास ने सभी छात्राओं को एक महीने के अंदर रोजगार दिलाने के लिए विभिन्न जगहों पर इंटरव्यू का आयोजन करने की बात कही है। धन्यवाद ज्ञापन सचिव सत्य प्रकाश ने किया। इस मौके पर शिक्षक वैभव कुमार, मंजेश कुमार, प्रमोद कुमार ,अर्पिता, दुर्गावती, रोशन कुमार, रोहित कुमार, मृगयांसी ,शांभवी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने जन्माष्टमी पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में बिहार को मिला तृतीय पुरस्कार।

rktvnews

ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानन्द सरस्वती की 134वी जयंती मनायी गयी।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण, तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

डांस मूव ही नहीं, अब ‘स्वच्छता मूव्स’ भी सीखिए!स्कूल में अपने डांस मूव्स से वायरल हुए यूपी के टीचर कौशलेश अब सिखा रहे स्वच्छता वाले मूव्स।

rktvnews

चतरा:मंत्री सत्यानंद भोक्ता छठ तालाब व उपायुक्त अबु इमरान ने इटखोरी प्रखंड के बक्सा डेम पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा!छठ घाट पर उपस्थित लोगों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment