RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:सिंहस्थ_2028 के प्रगतिरत कार्यों की संभागायुक्त श्री गुप्ता ने की समीक्षा ।

RKTV NEWS/ उज्जैन(मध्यप्रदेश)22 मई।संभागायुक्त संजय गुप्ता द्वारा बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत मृणाल मीना, निगम आयुक्त आशीष पाठक, सीईओ यूडीए संदीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक में अधिकारियों द्वारा चारों दिशाओं से विभिन्न मार्गो से नगर में आने वाले ट्रैफिक के दृष्टिगत सड़कों के उन्नयन, चौड़ीकरण , ब्रिज, पार्किंग के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की ओर सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आसानी से आवागमन हो सके इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि क्राउड मैनेजमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाई जाए। जिसमें आवश्यक कार्यों को प्रस्तावित कार्य योजना में सम्मिलित करें। सीईओ श्री सोनी द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न मार्गो से श्रद्धालुओ के प्रवेश और मार्गो पर संचालित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

Related posts

महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए उन्हें सुरक्षित वातावरण देना जरूरी : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

उमरिया:एमपीईबी हॉस्पिटल पाली में रक्तदान शिविर संपन्न , 89 रक्तदाताओं का पंजीयन।

rktvnews

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को प्रेगनेंसी के अंतिम महीनों में हो रहा डिस्कंफर्ट, महिलाएं कैसे बच सकती हैं ऐसी समस्या से – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

व्यंग्य:देशभक्ति का नया नाप : 56 इंच से आगे, पेट, जेब और पोस्टर 🤪

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर 1947 में देश के विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को नमन किया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम के पूर्व एलटी का कराया जाएगा प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment