RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया मंडल कारा दरभंगा का निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)15 मई। बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने मंडल कारा दरभंगा का निरीक्षण किया।उन्होंने कारा में संसिमित बंदियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य व रहन सहन की जानकारी ली। कारा परिसर एवं सभी वार्डो की साफ सफाई के अलावा पीने के पानी की सविधाओं का जायजा लिया।
रसोई में भोजन की गुणवत्ता एवं चिकित्सालय में उपलब्ध दवाओं को देखा।
सचिव ने कारा स्थित जेल लीगल एड क्लिनिक में प्रतिनियुक्त जेल विजिटिंग अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा की जानकारी के अलावा नालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दिया जाये ताकि जब वे जेल से छूटने के बाद अपने समाज में जायें तो जरुरतमंदों की सहायता कर सके।
मौके पर असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस अंकुर प्रिया,कारा अधीक्षक स्नेहलता,कारा उपाधीक्षक नारायण हिमांशु, सहायक अधीक्षक सुमित कुमार व फरहत परवीन आदि मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों से बातचीत, जिले भर ने देखा लाइव!जिले कि 8 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्कोर समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

आईपीएस मनुमुक्त ‘मानव’:42वीं जन्म-जयंती पर विशेष

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को किया जा रहा है जागरूक।

rktvnews

बिहार: बक्सर:वरीय उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा की अध्यक्षता में एम0पी0 उच्च विद्यालय, बक्सर में खेल क्षेत्र में बेहतर विकास एवं सहभागिता हेतु खेल संघों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्य सचिव ने सड़क निर्माण संबंधी विभागों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment