RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:माँ गायत्री विद्या मंदिर में सूरदास जयंती आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मई।महान संत और भक्त कवि सूरदास जी की जयंती पर समदृष्टि, क्षमता विकास एवम् अनुशंधान मंडल द्वारा जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सूरदास जी के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सूरदास जी के जीवन, भक्ति भावना एवं काव्य शैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सूरदास की रचनाएं न केवल साहित्यिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वे आध्यात्मिक चेतना को भी जाग्रत करती हैं।इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समदृष्टि, क्षमता विकास एवम् अनुशंधान मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ० विजय कुमार गुप्ता मौजूद उन्होंने कहा “सूरदास जी भारतीय भक्ति साहित्य के एक अमर स्तंभ हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जो चित्रण किया है, वह जनमानस के हृदय में आज भी जीवंत है |” विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रो० शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा “सूरदास जी केवल एक कवि नहीं, बल्कि भक्ति आंदोलन के अग्रदूत थे। उनकी रचनाओं में ईश्वर प्रेम की जो गहराई है, वह आज के युग में भी लोगों को आत्मिक शांति प्रदान करती है। समदृष्टि, क्षमता विकास एवम् अनुशंधान मंडल के सदस्य निर्मल कुमार सिंह ने भी सूरदास के जीवन पर प्रकाश डाला |
इस अवसर पर शिक्षक अशोक सिंह, नन्द किशोर शाह, रितेश रंजन,रंजीत कुमार, दिव्या कुमारी, रूपम कुमारी, पुजा कुमारी, गुड़िया पांडे, प्रियंका कुमारी एवम् सभी छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने चेताया कि कुछ लोग धर्मांतरण के लिए प्रलोभन देकर कुदरती सामाजिक स्थिरता को बाधित करना चाहते हैं।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री निवास में खूब उड़े अबीर गुलाल,पारंपरिक होली गीत और नृत्यों की प्रस्तुति से चढ़ा होली का खुमार।

rktvnews

भोजपुर:…..गर कर देते सफाई तो क्या हो जाता भाई🤪

rktvnews

शिक्षक संघ मांगों के लिए जगदीशपुर विधायक लोहिया के साथ जिलाधिकारी से मिला।

rktvnews

भोजपुर:जदयू नेत्री पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर घायल – आरोपी फरार, पुलिस छानबीन में जुटी।

rktvnews

भोजपुर:भोजपुरी पेंटिंग को लेकर प्रभाव क्रिएटिव संस्था द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment