RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: महिला कॉलेज में आयोजित हुआ “युवा मतदाता संवाद” कार्यक्रम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अक्टूबर।आज आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु SVEEP गतिविधियों के अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के नेतृत्व में “युवा मतदाता संवाद” कार्यक्रम का आयोजन एम. एम. महिला कॉलेज, आरा में किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा आगामी चुनाव में प्रथम बार मतदान करने वाली छात्राओं, महिला मतदाताओं तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अपील किया गया। उन्होंने सभी छात्राओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनते हुए 6 नवम्बर को मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों को मतदान करने हेतु मतदाता शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम के बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, SVEEP कोषांग के नोडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: नया साल, नई उमंग और सबके लिए सम्मान, ट्रांसजेंडरों के बीच मनाया नया साल।

rktvnews

BSNL ने सभी सर्कलों में राष्ट्रव्यापी वॉयस ओवर वाई-फाई (वीओ वाई-फाई) सेवाएं शुरू कीं।

rktvnews

नैनीताल जिला न्यायलय सभागार मे राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया गया ,आतंकवाद देश के लिए अभिशाप: डा अर्चना कुमारी

rktvnews

गिरीडीह:जनजातीय कार्य मंत्रालय,संयुक्त सचिव बी० एन० प्रसाद की अध्यक्षता में PM JANMAN, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भारत-यूएई संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन 2025 के लिए भारतीय सेना का दल रवाना हुआ।

rktvnews

Leave a Comment