RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्रद्धा से याद कर भगवान के दया पात्र बन सकते हैं : आचार्य धर्मेन्द्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मई।विश्व प्रसिद्ध मनिषी संत श्री त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के समर्थ शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज की सन्निधि में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह काली दुर्गा प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ अन्तर्गत संचालित श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर ब्रह्मपुरपीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य विद्या वाचस्पति आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज ने कहा कि नारायण बडे कृपालु है।उनकी कृपा सबपर बरसती रहती है,बस शर्त इतना ही है कि श्रद्धा से उन्हे याद किया जाय।याद करने में देरी हो सकती है, उनको दया करने में देर नही होती।इसके प्रमाण मे गजेन्द्र मोक्ष की कथा कही।श्रीमद्भागवत की कथा व नारायण नाम मे इतनी शक्ति है कि पापी भी नारायण नाम से गोविंद लोक का अधिकारी बन जाता है।इस कथन की पुष्टि में अजामिल मोक्ष की कथा कही आचार्य जी ने। आगे प्रह्लाद चरित्र को कहते हुए जगद्गुरु रामाशनुजाचार्य विद्या वाचस्पति आचार्य धर्मेन्द्र ने कहा कि कोई जरूरी नहीं है कि उत्तम कुल मे उत्तम संतान हो और संस्कार हीन कुल में संस्करहीन संतान हो। इस सिद्धांत के प्रमाण में आचार्य जी ने कहा कि कश्यप ऋषि के कुल मे हिरन्याच्छ,हिरन्यकिश्यपू का आना और हिरन्यकिश्यपू के कुल मे भक्त राज प्रह्लाद के आने की कथा कही। साथ मे दीती और क्याधू के जीवनव्यवहार से गृहस्थों को शिक्षा लेने की सलाह दी। …सूर्य वंश का वर्णन करते हुए अम्बरीष, सगर चरित्र पर प्रकाश डाला।फिर सागर मंथन के हेतु और मंथन से निकले रत्नो,और नासिक, उज्जैन, प्रयाग, हरिद्वार चारों कुम्भो की कथा कही।आगे उन्होंने गंगा अवतरण की कथा कहते हुए कहा गंगा जी दुनिया के पापियों को पाप से मुक्त करती है ,जबकि गंगा जब अपवित्र होती है तो वैष्णव के स्नान मात्र से पवित्र होजाती है। वर्तमान संदर्भ मे गंगा को प्रदूषण मुक्ति पर बल दिया।उन्होंने श्रीराम की बाललीला, विवाह लीला, वन लीला, रण लीला ,राजलीला और प्रस्थान लीलाओं का सारगर्भित व्याख्या करते हुए कहा कि श्रीराम जी का पूरा जीवन मर्यादित रहा जो सनातन धर्म का व्यावहारिक स्वरुप है,अनुकरणीय है। पहली बार श्रीमद्भागवत की दिव्य कथा सुनने को मिल रही है।महायज्ञ समिति के अध्यक्ष पं. जनेश पान्डेय सहित जयशंकर तिवारी, दिलीप पान्डेय, रमाशंकर पान्डेय,गणेश पान्डेय, शैलेन्द्र पान्डेय, अनिल पान्डेय आदि यज्ञ को सफल बनाने में लगे हैं।अतिथियों और श्रोताओं के लिए जलपान भंडारे की विशेष व्यवस्था की गयी है।

Related posts

बहराइच दंगा : यह ‘हिंदू राज’ नहीं तो और क्या है?

rktvnews

राजस्थान:समाज और राष्ट्र के लिए जो कार्य करते हैं वही महान होते हैं:राज्यपाल

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान चयनित बिहिया चौरस्ता के सड़क चौड़ीकरण कार्य का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार बदलाव रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले – सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी, 10 दिन बाद बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे।

rktvnews

“जनता बनाम जनतंत्र” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, प्रथम पुरस्कार 25 हजार!अंतिम तिथि 10 मई।

rktvnews

Leave a Comment