RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:ओवरब्रिज बनने से लाखों लोगों को मिलेगी ट्रैफिक की समस्या से राहत :राज्यमंत्री कृष्णा गौर

आशिमा मॉल से बावड़िया कलां के बीच ओवरब्रिज निर्माण जून से होगा प्रारंभ।

कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताई।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)15 अप्रैल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय में विभिन्न विभागों के साथ गोविंदपुरा क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाह अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि आम लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए आशिमा मॉल से बावड़िया कलां के बीच ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसका लाभ रोज आवागमन करने वाले लाखों लोगों को मिलेगा। ओवरब्रिज के निर्माण के लिए इसी सप्ताह टेंडर जारी हो जाएगा और जून महीने में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बावड़िया ब्रिज पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने के निर्देश भी दिए हैं, इससे लंबे जाम से रहवासियों को राहत मिलेगी।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि भेल क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए भेल के अधिकारियों के साथ समन्वय कर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी इस कार्य को जल्द पूरा करें। उन्होंने लंबे समय से एमजीएम स्कूल अवधपुरी के करीब बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य में देरी पर कहा कि सड़क के निर्माण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। पिपलानी से खजूरी कलां तक 4 किलोमीटर लंबी नाली के निर्माण कार्य को भी बारिश से पहले पूरा करने के भी राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने आनंद नगर से ट्रांसपोर्ट नगर तक बन रही लगभग 5 किलोमीटर की सड़क के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिये कहा।
बैठक में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को ट्रैफिक सिग्नल के समय को रिव्यू करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे चौराहे चिन्हित किए जाएं, जहां सिग्नल की टाइमिंग सही नहीं है और उसमें सुधार किए जाएं। इसके लिए पुलिसकर्मियों की सहायता ली जा सकती है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

देवघर:पेयजलापूर्ति योजना से जुड़े कार्यों को ससमय करे पूर्ण:उपायुक्त

rktvnews

राजस्थान सीसाइड स्टार्टअप समिट—2026,आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया ‘इनोवेशन पवेलियन’ का उद्घाटन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:भारी वर्षा एवं नदियों के जलस्तर में वृद्धि के परिप्रेक्ष्य में सावधानी एवं सतर्कता हेतु निर्देश।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

एक संदेश

rktvnews

बक्सर:जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत जल जीवन हरियाली दिवस मनरेगा परिचर्चा।

rktvnews

Leave a Comment