RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

एक संदेश

एक संदेश

रोको, रोको युद्ध,
यह महाविनाशकारी है युद्ध,
होगा भीषण संहार,
दुर्लभ होगा मुख का आहार,
छायेगी भीषण महामारी,
जग पर छायेगी आतप भारी,
तेरा उन्माद भले रह जाय,
सोचो तो जो होगा संहार।

क्यों अशांत करते हो,
क्यों उद्वेलित करते हो,
क्यों मनमानी करते हो,
क्यों अभिमानी बनते हो ।

क्या शांति का राह है ठीक नहीं,
क्या धीरज का राह है अवरूद्ध अभी, क्या इन्सानियत की कोई पूछ नहीं क्या विश्व मंच का उपहास नहीं ।

पीड़ित मानवता के अश्रुधारा को मत बहने दो,
नाहक ना कोई रोये, सब को शांति से रहने दो ।

एक-एक बूँद अंगारें होंगे,
तेरे विनाश के कारण होंगे,
रूक जायेगी युद्ध अभी,
फिर कभी नहीं अकारण होंगे।

कोई विधवा तो रोयेगी,
कोई रोयेगा बृद्ध बाप;
छाती माता-बहना की फाटेगी,
बच्चे विलखेंगे, हाय बाप ।

इन पापों को क्या ढोवोगे,
इन संतापों को क्या झेलोगे;
तो छोड़ो अपनी शेखी,
अपना जोम, सब जय बोलेंगे ।

सीखो बस जीओ और जीने दो;
ये महामंत्र है शांति का,
इसको फलने दो ।

रचनाकार डॉ कृष्ण दयाल सिंह
(उक्त कविता डॉ कृष्ण दयाल सिंह रचित नाटक और कविता संग्रह यथावत से ली गई है,लेखक वर्तमान में आरा के वरिष्ठपुरी में निवास करते है,संपर्क:9570805395)

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वामी श्रद्धानंद को उनके बलिदान दिवस पर नमन किया।

rktvnews

मुंबई में आवासन आयुक्त को ’एग्जमप्लरी लीडर ऑफ द ईयरश् और मंडल को ’एक्सीलेंस इन पीएसयू’ अवार्ड से किया गया सम्मानित, राजस्थान आवासन मंडल को मिले पुरस्कारों और सम्मानों का आंकड़ा पहुंचा 31 पर

rktvnews

10 लीटर शराब के साथ दो धराए! भेजे गए जेल।

rktvnews

भोजपुर: भीषण गर्मी में रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आम पन्ने का किया जा रहा वितरण।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास की संकल्प यात्रा आज आरा पहुंची! नागरी प्रचारिणी सभागार में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: आरा में सामूहिक रूप से हुआ निःशुल्क “ध्यान योग केंद्र “का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment