RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:भारी वर्षा एवं नदियों के जलस्तर में वृद्धि के परिप्रेक्ष्य में सावधानी एवं सतर्कता हेतु निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)04 अक्टूबर।जिला प्रशासन, पश्चिम चंपारण के आपदा प्रबंधन प्रशाखा द्वारा आमजन को सूचित किया गया है कि विगत कुछ दिनों से जिले में लगातार भारी वर्षा हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप गंडक, पंडई, हरहा, सिकरहना, ओरइया तथा अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में निम्नलिखित सावधानियाँ बरतना आवश्यक है —

1. नदी तट, तटबंध एवं कटाव-ग्रस्त क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएँ।
2. किसी भी स्थिति में नदी या बाढ़ के पानी को पार करने का प्रयास न करें।
3. ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने पशुधन, अनाज एवं आवश्यक वस्तुएँ सुरक्षित ऊँचे स्थान पर रखें।
4. बिजली के तारों, पेड़ों या जलजमाव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें।
5. प्रखंड प्रशासन या पंचायत स्तर के नियंत्रण कक्ष के माध्यम से ताज़ा स्थिति की जानकारी लेते रहें।
6. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क करें।
📞 जिला आपातकालीन संचालन केंद्र , पश्चिम चंपारण, संपर्क नंबर: 06254-247003/247002 / +918757547904

जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन सतत स्थिति पर निगरानी रख रहा है। सभी नागरिकों से अपील है कि शांति एवं सहयोग बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related posts

मध्यप्रदेश:गद्य प्रवाह मंच की व्यंग्यपाठ गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

54वें आईएफएफआई, गोवा में कल फ्रांसीसी फिल्म ‘एंडलेस समर सिंड्रोम’ का एशियाई प्रीमियर होगा।

rktvnews

मिशन लाइफ पर ध्यान केंद्रित करते हुए ओखला पक्षी विहार में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया।

rktvnews

अवैध बाघ व्यापार सिंडिकेट का पर्दाफाश, डब्ल्यूपीएसआई का पूर्व फील्ड अधिकारी गिरफ्तार: डबल्यूसीसीबी

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने सचिवालय में विभिन्न योजनाओं के संचालन के संबंध में की बैठक।

rktvnews

बाबू जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में भोजपुरी गायिकी पर थिरकती रही उंगलियां राज्यपाल की।

rktvnews

Leave a Comment