RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का प्रभार ग्रहण कर लिया है। वह 2014 से 2015 के बीच बिहार के मुख्यमंत्री थे।
शोभा करंदलाजे ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार भी संभाल लिया है। उन्होंने भारत सरकार में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। सचिव (एमएसएमई) और मंत्रालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री का स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, विजन 2047 में उन्हें शामिल करने और उन्हें आत्मनिर्भर भारत की यात्रा का हिस्सा बनाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया, जिसमें एमएसएमई को केंद्र बिंदु के रूप में शामिल किया गया है।
राज्य मंत्री ने कहा कि एमएसएमई को आत्मनिर्भर बनाने तथा जीडीपी में उनकी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
दोनों मंत्रियों ने मंत्रालय के अधिकारियों से एमएसएमई के सशक्तिकरण के लिए अपने-अपने क्षेत्र में कोई कसर नहीं छोड़ने को कहा।

Related posts

विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कॉर्पोरेट और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान ने लीन कैंपस स्टार्टअप्स (ट्रस्ट) और डब्ल्यूईआईसीआई इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

सारण:लोकसभा आम चुनाव के अवसर पर सिवान जिला के साथ समन्वय को लेकर सारण एवं सिवान जिला के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं महाराजगंज एवं गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

खैरागढ़:चक्रधर समारोह में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सितार वादन की मधुर प्रस्तुति से बांधा समां।

rktvnews

SBI भोपाल मण्डल द्वारा मध्य प्रदेश एवं छतीसगढ़ के सभी 36 क्षेत्रीय कार्यालयों ने गरीबों को सामाजिक सेवा के तहत कम्बल वितरित किया।

rktvnews

चतरा:पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय सभागार में शोकसभा आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड से है भगवान श्रीराम का अटूट नाता-मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी

rktvnews

Leave a Comment