RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:पेयजलापूर्ति योजना से जुड़े कार्यों को ससमय करे पूर्ण:उपायुक्त

उपायुक्त ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)29 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के साथ जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने दोनों प्रमुख कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से पानी पहुँचाने जेजेएम और स्वच्छता सुनिश्चित करने एसबीएम के लक्ष्यों को शत प्रतिशत हासिल करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, ठोस और तरल कचरा प्रबंधन, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण और रख-रखाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अभियान के तहत किए गए कार्याे के अलावा आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है। इस मिशन के तहत चालू नल के माध्यम से सभी घरों को आवश्यकता अनुरूप शुद्ध पीने का पानी पहुंचाना सरकार का उद्देश्य हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए हर घर को नल और पेयजल उपलब्ध कराने के लिये सभी को और बेहतर एवं उचित ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है। आगे उपायुक्त ने जलजीवन मिशन अंतर्गत मल्टी विलेज स्कीम, सिंगल विलेज स्कीम, सिंगल विलेज क्लस्टर स्कीम, पीएम जनमन अंतर्गत लाभुकों के घरों में टैप कनेक्शन, पीवीटीजी स्कीम, एसटी-एससी के लिए संचालित योजनाओ में टैप वाटर की सुविधा, डीएमएफटी, एससीए व आईटीडीए अंतर्गत संचालित योजनाओं में वाटर कनेक्शन से जुड़े कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुए ससमय योजना को पूर्ण करने के उद्देश्य से संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि जिन घरों में नल की आपूर्ति पूर्व में सुनिश्चित की गई है उन सभी घरों को छोड़कर शेष योग्य घरों में जल्द से जल्द नल के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि ससमय योजन को पूर्ण किया जा सके। आगे उपायुक्त ने FHTC (functional household tap connection) अद्यतन स्थिति की जानकारी के अलावा फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन, एमवीएस आदि स्कीम की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अद्यतन प्रगति से अवगत हुए एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यं की गति को बढ़ाने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जिला में एमपी-एमएलए फंड, सीएसआर, डीएमएफटी, सीएसए, अनटाइड फंड आदि के तहत लिए गए वाटर सप्लाई स्कीम की समीक्षा के अलावा उपरोक्त योजनाओं के तहत कितने घरों में फंक्शनल हाउस होल्ड कनेक्शन लिए गए हैं कि जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि सभी बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करे, ताकि कार्यों मे तेजी लाते हूऐ शतप्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जा सके। आगे उपायुक्त ने शत प्रतिशत योजनाओं में RMS (Remote Monetring System) का अधिष्ठापन करते हुए उसे क्रियाशील करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न विभागों के एनओसी से जुड़े मामलों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त उपयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले के शत प्रतिशत स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ कस्तूरबा विद्यालयों व हाई स्कूल में इंसीनरेटर मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता व अधिकारियों को दिया।
बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला शिक्षा आधीक मधुकर कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कुमारी अंजना, जिला कृषि पदाधिकारी वीणा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल देवघर एवं मधुपुर, नगर निगम व नगर परिषद मधुपुर के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम, जिला परामर्शी, सभी प्रखंडो के कॉर्डिनेटर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित।

Related posts

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप से हो रहा शिकायतों का त्वरित निराकरण,28 मार्च तक मिलीं 529 शिकायतें।

rktvnews

भारत के उमरोई छाबनी में “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति-2023” शुरू, भारतीय और मलेशियाई सेना शामिल।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी थानाध्यक्षों के साथ हुई समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने भारतीय वायु सेना में सेवा के सात वर्ष पूरे किए।

rktvnews

भोजपुर:लोकोत्सव के रूप में मनाई जायेगी लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती।

rktvnews

दरभंगा:रिस्टोरिंग द यूथ-2024″ के आलोक में मंडल कारा में जुवेनाइल जस्टिस कानून विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment