RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 15 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने आज टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
वर्ष 2020 में ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की शुरुआत के बाद से दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को याद करते हुए दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के विस्तार का उल्लेख किया जिसने भारत में डेनमार्क के निवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाई हैं ताकि ग्रीन ट्रांज़िशन में योगदान दिया जा सके। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह इस वर्ष के अंत में नॉर्वे में आयोजित होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन और उस समय प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ बैठक में मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Related posts

भारत ने जिनेवा में चल रहे 77वें विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन के दौरान नॉर्वे, यूनिसेफ, यूएनएफपीए और पीएमएनसीएच के सहयोग से महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य पर एक अन्‍य कार्यक्रम की मेजबानी की।

rktvnews

उज्जैन:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर में किए दर्शन।

rktvnews

किश्तवाड़ उत्तर भारत का प्रमुख ‘बिजली केन्‍द्र’ बनकर उभरेगा: डॉ. जितेन्‍द्र सिंह

rktvnews

डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का डीसी – डीडीसी ने लिया जायजा!जिले के छात्र – छात्राओं के लिए डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी सुपूर्द,अत्याधूनिक सुविधाओं से लैस है डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी।

rktvnews

वैशाली:किसान पंजीकरण महाअभियान : अंतिम चरण में तेज़ रफ्तार, हर पंचायत में रात 8 बजे तक फील्ड में प्रशासन।

rktvnews

सांसद विजय कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment