RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक फैक्ट्री दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 13 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में आज एक फैक्ट्री दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष-पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया:

“आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक फैक्ट्री दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है उनके प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी”

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने पीरटांड़ प्रखंड पालगंज स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

अभिनेता ललित पारिमू सोनी लिव के ‘पहला प्‍यार- लेस दैन 1% चांस’ में निभायेंगे प्रमुख किरदार।

rktvnews

SBI लाइफ और BCCCI ने ‘उदयन एनजीओ’ की पाँच बच्चियों को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ ‘मीट एंड ग्रीट’ का यादगार अवसर प्रदान किया।

rktvnews

देश के विकास में सबसे बड़ी चुनौती ‘जनसंख्या विस्फोट’

rktvnews

भोजपुर:वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में बनेगा समेकित एक्वा पार्क, जिला पदाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment