RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:पिरौटा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भंडारे के साथ सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 अप्रैल।आरा सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा सिंन्हा सरैया स्थित बरहम बाबा के पास श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आज भंडारे के साथ पूर्णाहुति किया गया। विदित हो कि यज्ञ आयोजन के लिए बता दे कि 07 अप्रैल (सोमवार) को जल भरी यात्रा और 08 अप्रैल (मंगलवार)कों पंचांग पूजन मंडप प्रवेश एवं अग्नि मंथन किया गया था।यज्ञ के दौरान 7 दिन से वेद मंत्र उच्चारण से पूरे क्षेत्र में भक्ति का लहर समाहित हो गया।
आज भंडारे में आस पास सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
यज्ञ के आयोजन होने से पूरे इलाकों में भक्ति का माहौल कायम हो गया और सभी लोग यज्ञ को सफल बनाने में लगे हुए थे।इस यज्ञ में मुख्य रूप से पद्मनाभ स्वामी जी (श्री गोपाल गोवर्धन गौव सेवा संस्थान काशी) विराजमान रहे इन्हीं के दिशा निर्देश में यज्ञ का भव्य सफल आयोजन किया गया । यज्ञ समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि सबके सहयोग से यज्ञ सफल हुआ सभी साथियों ने भरपूर सहयोग किया। यज्ञ की पूर्णाहुति में शिरकत करने पहुंचे पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्याशी राजद नेता रघुपति यादव ने यज्ञ के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पूरे गांव पंचायत सहित आस पास इलाके के सभी लोग के सहयोग से और सभी युवा नौजवान साथियों ने अपने त्याग बलिदान मेहनत से यज्ञ को सफल बनाया इसके लिए सभी को हृदय से आभार व धन्यवाद देते है। राजद नेता रघुपति यादव ने कहा कि इस यज्ञ में सभी गांव पंचायत सहित क्षेत्र के आस पास इलाके के लोग लगे हुए थे। यज्ञ आयोजन के सहयोगियों में मुख्य रूप से राजनाथ यादव, धर्मेंद्र यादव, नंदकुमार यादव, सुनिल कुमार सोनी, कृष्ण यादव , मुकेश तिवारी, उमाशंकर शाह ,पूर्व मुखिया विजय यादव, पप्पू यादव,रामचंद्र यादव, बलिराम यादव, गणेश यादव विनय यादव, धनजी यादव ,हरेंद्र यादव, संतोष ठाकुर, पमपम यादव,सुग्रीव यादव, गणेश यादव, लाल बहादुर शास्त्री, चंगनी यादव, रंगलाल यादव, नंदकिशोर यादव,गोविंद यादव, रामनिवास यादव सतिश ओझा, राजेश रजक, ,मनीष तिवारी,मनू तिवारी,टपू कुमार, धर्मेन्द्र यादव, दिलीप कुमार मिस्त्री, सरोज यादव, अशोक यादव, नंदलाल यादव, बली यादव, किशोर प्रसाद, कमलेश कुमार, सतेंद्र यादव, गंगा दयाल राम, सहित समस्त ग्रामीण जनता उपस्थित रही।

Related posts

कूनो में चीता “तेजस” की मृत्यु का संभावित कारण ट्रॉमेटिक शॉक।

rktvnews

कर्म निरंतर करते जाना!

rktvnews

भोजपुर:बी.डी.पब्लिक स्कूल,बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्रों ने रचा कीर्तिमान: प्राचार्य राजेश राज मणि

rktvnews

रोहतास: डीएम ने राजस्व महाअभियान के जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

मोतिहारी:स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त करायी जायेगी आईटीआई प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा : उप विकास आयुक्त

rktvnews

भोजपुर:सफलता का मूल मंत्र नमन एवं मनन में है:प्रो .जे बी पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment