RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत हराही पोखर के तट पर श्रमदान का हुआ आयोजन! नगर विधायक एवं महापौर ने किया श्रमदान का नेतृत्व।

दरभंगा/बिहार 01 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान अन्तर्गत आज स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा शहर के हराही पोखर के घाट पर “कचड़ा मुक्त घाट, कचड़ा मुक्त भारत” के टैगलाइन के साथ दरभंगा नगर निगम एवं जिला गंगा समिति द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में एन.सी.सी. कैडेट, नमामि गंगे के गंगा दूत एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्वंय सेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
श्रमदान का नेतृत्व माननीय नगर विधायक संजय सरावगी, माननीय महापौर अंजुम आरा, सशक्त स्थाई समिति सदस्य शत्रुधन प्रसाद, नगर आयुक्त कुमार गौरव, नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम, नगर प्रबंधक अजहर हुसैन ने किया। श्रमदान के द्वारा हराही तालाब के सभी घाटों पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
उपस्थित जन-समूह को संबोधित करते हुए माननीय नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा स्वच्छ भारत अभियान की नौवीं वर्षगांठ के अवसर पर देशव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत आज हम लोग यहां श्रमदान हेतु इक्ट्ठा हैं। उन्होंने सभी को कचड़ा मुक्त भारत को सफल बनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन हेतु नगर निगम एवं जिला गंगा समिति को बधाई दी एवं उपस्थित एनसीसी कैडेट्स, गंगा दूतों, नेहरू युवा केन्द्र के स्वंयसेवको की हौसला अफजाई भी की।
माननीय महापौर अंजुम आरा ने कहा कि स्वच्छता की लड़ाई, हम सब की लड़ाई है और इसे हम सबको मिल के लड़ना होगा तभी हम सफल होंगे।
नगर आयुक्त कुमार गौरव ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अन्तर्गत श्रमदान का उद्देश्य आम जनता के बीच स्वैच्छिकता और सामुदायिक भागीदारी की भावना को जागृत करना है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान दर्शाता है कि जब व्यक्ति, समुदाय और सरकारी एजेंसियां एक साझा दृष्टिकोण के साथ एकजुट होती हैं और स्वच्छता के लिए काम करती हैं तो उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की जा सकती है।
नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने कहा कि नदियों एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण में आम जनों का समर्थन एवं सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि नमामि गंगे के पांच स्तंभ में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ जन गंगा ही है, जिसके माध्यम से नदियों से आमजनों के जुड़ाव को बनाने एवं बढ़ाने के उद्देश से श्रमदान का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर महीने भर में भी विभिन्न घाटों पर “कचड़ा मुक्त घाट” अभियान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से उक्त अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया।
श्रमदान में स्थानीय पार्षद मुकेश महासेठ, वार्ड – 13 के पार्षद राजीव कुमार सिंह ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
श्रमदान कार्यक्रम में नगर अभियंता सऊद आलम, पर्यावरण पदाधिकारी आशुतोष कुमार, निगम के सभी जोन, सभी प्रशाखा के अधिकारी व कर्मचारी, एनसीसी दरभंगा के उप कमाडिंग ऑफिसर एस.एम. गौतम, नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मणिकांत कुमार, हरेन्द्र कुमार, संगीता कुमारी, उपासना कुमारी, अर्पणा कुमारी, संजय राम, गंगा दूत राजा ठाकुर, साक्षी कुमारी, ज्योति कुमारी सहित सैकड़ों एन.सी.सी. कैडेट, गंगा दूत एवं शहरी आजीविका मिशन की सदस्यगण शामिल हुए।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कृषि भवन, नई दिल्ली में प्रेसवार्ता।

rktvnews

थाईलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कला और संस्कृति महोत्सव में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया भारत का प्रतिनिधित्व।

rktvnews

बक्सर प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल के द्वारा जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आज राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर का दौरा किया।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने ‘‘सूर्या ड्रोन टेक 2025’’ कार्यक्रम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर : मवेशी से लदी डीसीएम गाडी बरामद।

rktvnews

Leave a Comment