RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सरदार रघुवंश नारायण सिंह की जयंती सह भूमि पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 दिसंबर। गुरुवार को अमर स्वतंत्रता सेनानी सरदार रघुवंश नारायण सिंह जी का 121 वां जयंती समारोह धूमधाम से आरा सरैया रोड पर पिपरा जयपाल में आयोजित की गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाई ब्रहमेश्वर ने की ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौर्य होटल पटना के मुख्य प्रबंधक बी डी सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित लोगों ने सरदार रघुवंश बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। रघुवंश बाबू अमर रहे का जय घोष लगातार होते रहे।
नवनिर्मित भवन के प्रांगण में सरदार रघुवंश बाबू का आदम कद प्रतिमा के लिए शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। भूमि पूजन का पवित्र कार्य समाजसेवी बीडी सिंह के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ।मंच का संचालन मृत्युंजय भारद्वाज ने किया ।प्रमुख वक्ता में महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश राय, समाजसेवी भाई ब्रहमेश्वर, अधिवक्ता शिवाजी सिंह ,अशोक सिंह ,लाल बाबू सिंह, रवि नंद सिंह, सत्येंद्र सिंह रामबली सिंह किशोर सोनी शिवजी यादव हरबंस सिंह शिवाजी सिंह उपेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह आकाश सिंह कमलेश सिंह आदि रहे।अगले साल इस कार्यक्रम को धूमधाम से खेलकूद के माध्यम से संपन्न किया जाएगा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के शुरू होने की घोषणा करेंगे।

rktvnews

भाकपा-माले ने नेता कामरेड हरिजी गुप्ता की 11वीं बरसी पर बस स्टैंड,आरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की!

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:साइबर सिक्योरिटी में भी सर्वश्रेष्ठ बनेगा राजस्थान: आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

rktvnews

जयपुर:राज्य स्तरीय निबंध एवं सर्वश्रेष्ठ निर्णय के लिए श्रेष्ठ प्रतिभागियों का सम्मान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment